• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, June 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

New Rule: 8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 28, 2025
in देश
New Rule: 8वें वेतन आयोग से लेकर EPFO तक, 1 जनवरी से बदल रहे ये नियम
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

साल 2025 खत्म हो रहा है और साल 2026 आने वाला है. नए साल का आगमन केवल कैलेंडर बदलने तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि यह अपने साथ बैंकिंग, सैलरी स्ट्रक्चर और रोजमर्रा के खर्चों से जुड़े कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. साल 2026 से लागू होने वाले ये नियम सीधे तौर पर आपकी जेब और जीवनशैली को प्रभावित करेंगे. सरकार और नियामक संस्थाओं ने नए साल के लिए एक विस्तृत खाका तैयार किया है, जिसमें टैक्स स्लैब में सुधार से लेकर सोशल मीडिया के इस्तेमाल तक के नियम शामिल हैं. इन बदलावों का उद्देश्य आम आदमी को राहत देना और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना है. आइए विस्तार से समझते हैं कि नए साल में कौन से महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं.

READ ALSO

HDFC BANK: HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

नौकरीपेशा वर्ग के लिए खुशखबरी

आगामी वर्ष नौकरीपेशा लोगों और टैक्सपेयर्स के लिए राहत की खबर लेकर आ सकता है. सबसे बड़ी चर्चा 8वें वेतन आयोग को लेकर है. उम्मीद जताई जा रही है कि 1 जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आय में जबरदस्त इजाफा होगा. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, सैलरी में 20 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है. जहां 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 3.0 तक किए जाने की संभावना है.

करदाताओं का बोझ होगा हल्का

इसके साथ ही, नया इनकम टैक्स बिल भी करदाताओं का बोझ हल्का करेगा. सरकार ने वस्तु एवं सेवाओं (GST) की दरों में कटौती के संकेत दिए हैं, जिससे आम जरूरत की चीजें सस्ती हो सकती हैं. नए टैक्स बिल के तहत स्लैब में भी बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा लाभ सैलरीड क्लास और छोटे व्यापारियों को मिलेगा. साथ ही, टैक्स फाइलिंग को आसान बनाने के लिए एक नया ‘प्री-फिल्ड ITR फॉर्म’ भी पेश किया जाएगा.

EPFO के नियमों में बड़ा फेरबदल

भविष्य निधि यानी ईपीएफओ (EPFO) के नियमों में हो रहा बदलाव निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है. अब पीएफ का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. पुरानी 13 अलग-अलग शर्तों की जगह अब निकासी के नियमों को केवल तीन मुख्य श्रेणियों अनिवार्य जरूरतें, घर से जुड़े खर्च और विशेष परिस्थितियां में बांटा गया है. इससे मेडिकल इमरजेंसी या शादी-ब्याह के लिए पैसा निकालते समय बेवजह की कागजी कार्रवाई से मुक्ति मिलेगी.

बैंकिंग के नियम होंगे सख्त

दूसरी तरफ, बैंकिंग फ्रॉड रोकने के लिए नियमों को सख्त किया जा रहा है. 1 जनवरी से पैन और आधार कार्ड का लिंक होना लगभग हर वित्तीय सेवा के लिए अनिवार्य हो जाएगा. यदि आपने अभी तक इन्हें लिंक नहीं किया है, तो आपके बैंक खाते फ्रीज हो सकते हैं. इसके अलावा, यूपीआई (UPI) और डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए सिम वेरिफिकेशन और डिजिटल पहचान की प्रक्रिया को और कड़ा किया जाएगा, ताकि ऑनलाइन ठगी पर लगाम लगाई जा सके.

महंगाई से मिल सकती है राहत

नए साल में रसोई और सफर का खर्च कुछ कम हो सकता है. यूनिफाइड टैरिफ सिस्टम में बदलाव के चलते सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों में गिरावट की संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार, सीएनजी 2.50 रुपये प्रति किलो तक और पीएनजी 1.80 रुपये तक सस्ती हो सकती है. हालांकि, प्रदूषण को देखते हुए बड़े शहरों में पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों और कमर्शियल वाहनों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी, जिससे लॉजिस्टिक्स सेवाओं पर असर पड़ सकता है.

डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है

सरकार बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है. संभव है कि 2026 में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर नई गाइडलाइंस लागू कर दी जाएं, जिसमें पेरेंटल कंट्रोल और उम्र सत्यापन जैसे फीचर्स अनिवार्य होंगे. वहीं, किसानों के लिए पीएम-किसान योजना का लाभ लेने के लिए ‘यूनिक किसान आईडी’ बनवाना जरूरी हो सकता है, जिससे योजना में पारदर्शिता आएगी. 

Related Posts

HDFC BANK: HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी
देश

HDFC BANK: HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी

June 21, 2026
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
देश

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

June 21, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
देश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

June 21, 2026
EPFO New Feature: EPFO की बड़ी पहल, पुराने UAN की लिकिंग-ट्रैकिंग के लिए नया पोर्टल लॉन्च
देश

EPFO 3.0: EPFO 3.0 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब इन हालात में निकाल सकेंगे पूरा PF का पैसा

June 21, 2026
Indian ODI Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान
देश

Indian ODI Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

June 21, 2026
Petrol Diesel Price Hike: देश में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल! भारत सरकार ने जारी किया बयान..
देश

Petrol Diesel Price Hike: देश में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल! भारत सरकार ने जारी किया बयान..

June 21, 2026
Next Post
थर-थर कांपेगा भारत का दुश्मन, भारतीय वायु सेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की पहली तस्वीर सामने आई, ये हैं खासियतें

थर-थर कांपेगा भारत का दुश्मन, भारतीय वायु सेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की पहली तस्वीर सामने आई, ये हैं खासियतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Income Tax Return 2026 Filing: टैक्सपेयर ध्यान दें! 31 जुलाई तक फाइल कर दें इनकम टैक्स रिटर्न, वरना लगेगा लाखों का जुर्माना
  • Crude Oil Price: ट्रंप के बयान के बाद 2%तक बढ़ा कच्चे तेल के दाम, $82 प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड
  • IPO News: शेयर बाजार में पैसा कमाने का मौका, इस हफ्ते 6 लिस्टिंग और कई IPO होंगे लॉन्च
  • Chhattisgarh news: जांजगीर चांपा में पकड़ा गया पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य, बड़ी साजिश का खुलासा, ISI को भेज रहा था खुफिया जानकारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In