• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 17, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*17 मार्च, रायगढ़* । “ऑपरेशन तलाश” के तहत थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी निलेश साहू ने अपनी लिव-इन पार्टनर नेहा साहू एवं सहयोगी आशीष महंत के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। प्रकरण में *पूर्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपिया नेहा साहू और आशीष महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका* था, जबकि आरोपी निलेश साहू फरार चल रहा था, जिसे कल शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

मामले में प्रार्थिया प्रमिला शर्मा (58 वर्ष), निवासी गुलमोहर कॉलोनी, द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अनकूट पूजा के दौरान घर के आभूषण आलमारी में रखने के बाद दिनांक 02.11.2025 को देखने पर नगदी एवं सोने के जेवर गायब मिले। रिपोर्ट पर *अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 331(4), 305 (क), 3 (5) बी.एन.एस.* के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर घरेलू काम करने वाली नेहा साहू की पतासाजी की गई, जो घटना के बाद मोबाइल बंद कर फरार हो गई थी। पुलिस ने उसे दिनांक 18.01.2026 को दिनदयालपुरम स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपिया ने खुलासा किया कि उसने प्रार्थिया को चाय में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और आलमारी से सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी कर अपने साथी निलेश साहू को दे दी। चोरी का सामान बाद में आशीष महंत के साथ मिलकर खपाया गया तथा उससे प्राप्त रकम से घरेलू सामान, आलमारी एवं एलईडी टीवी खरीदी गई। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से उक्त सामान भी जब्त किया।

फरार आरोपी निलेश साहू की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जिसे पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के बाद कुछ जेवर बेच दिए गए थे, जबकि दो नग दस-दस ग्राम के सोने के सिक्के अपने घर में छिपाकर रखे थे। आरोपी के मेमोरेंडम पर उक्त सोने के सिक्के, जिनकी कीमत लगभग ₹3.20 लाख है, बरामद कर जप्त किए गए।

*आरोपी निलेश साहू पिता राजेश साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा थाना कोतवाली, जिला रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर मामले की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, आरक्षक सुशील मिंज एवं विनोज लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही है।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“चोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”**

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता का संकल्प, 1 अक्टूबर को जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
Next Post
EPF पेंशन में बढ़ोतरी करेगी सरकार? संसदीय समिति ने कहा- 1000 रुपये न सम्मानजनक और न ही पर्याप्त

EPF पेंशन में बढ़ोतरी करेगी सरकार? संसदीय समिति ने कहा- 1000 रुपये न सम्मानजनक और न ही पर्याप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News: घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार

Raigarh News: घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार

June 5, 2026
Raigarh news: किरोड़ीमलनगर में मारपीट के मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

Raigarh news: किरोड़ीमलनगर में मारपीट के मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

January 6, 2026
Chhattisgarh latest News: CM साय ने किया ऐलान, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

Chhattisgarh latest News: CM साय ने किया ऐलान, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

October 8, 2025

 Chhattisgarh news raipur: रायपुर में जुलूस के दौरान खूनी झाड़प, ईद मिलादुन्नबी के बाद तीन युवकों को चाकू से हमला

August 26, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹1.15 लाख हुआ गोल्ड रेट
  • Health tips: किस ब्लड ग्रुप वालों को डायबिटीज का सबसे ज्यादा खतरा? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
  • OTT Releases This Week: ‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक OTT पर एक साथ आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Vande Bharat Sleeper: देश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, इन शहरों के बीच होगा हाई स्पीड सफर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In