• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, November 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

EPF पेंशन में बढ़ोतरी करेगी सरकार? संसदीय समिति ने कहा- 1000 रुपये न सम्मानजनक और न ही पर्याप्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 17, 2026
in देश
EPF पेंशन में बढ़ोतरी करेगी सरकार? संसदीय समिति ने कहा- 1000 रुपये न सम्मानजनक और न ही पर्याप्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

संसद की एक समिति ने मंगलवार को ईपीएफओ की कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये की तत्काल और व्यापक समीक्षा की सिफारिश की। समिति ने कहा कि इसे सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाने की जरूरत है। ये सिफारिश ऐसे समय की गई है जब पेंशनधारक पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रति माह करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 1,000 रुपये से गुजर-बसर करना मुश्किल है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (ईपीएस-95) के तहत पेंशनधारकों ने न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की मांग को लेकर 9 मार्च से जंतर-मंतर पर 3 दिनों तक विरोध प्रदर्शन भी किया था।

 

READ ALSO

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘अकवान’ मचाएगा तबाही? 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट जारी

Tehri bus Accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में बस गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत और कई घायल

कई सालों से नहीं हुआ बदलाव

श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ‘अनुदान मांगों (2026-27)’ पर अपनी 15वीं रिपोर्ट में कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये प्रति माह काफी समय से अपरिवर्तित है। समिति ने साक्ष्यों पर गौर करने के दौरान पाया कि पेंशनधारकों से खासकर वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थियों को होने वाली वित्तीय कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम पेंशन में वृद्धि की मांग के साथ अनेक प्रतिवेदन प्राप्त हुए हैं।

बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पर्याप्त नहीं 1000 रुपये

समिति ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के इस प्रतिवेदन पर भी गौर किया कि भारत सरकार इस योजना के लिए पहले से ही वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इसके तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के वर्तमान में कार्यरत सदस्यों के लिए 1.16 प्रतिशत का योगदान और 1,000 रुपये प्रति माह की न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की गई बजटीय सहायता शामिल है। हालांकि, समिति के अनुसार विशेष रूप से महंगाई और बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल एवं रहन-सहन की लागत को देखते हुए उसका ये मत है कि मौजूदा न्यूनतम पेंशन राशि पेंशनधारकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी अपर्याप्त है। इसलिए, समिति अनुशंसा करती है कि मंत्रालय कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के तहत न्यूनतम पेंशन की तत्काल और व्यापक समीक्षा करे, ताकि इसे समय के अनुसार अधिक वास्तविक और सम्मानजनक स्तर तक बढ़ाया जा सके।

स्थायी समन्वय एवं संवाद बोर्ड गठन करने की सिफारिश

समिति का ये भी सुझाव है कि मंत्रालय योजना के लिए बजटीय सहायता बढ़ाने की संभावना तलाशे, ताकि पेंशनधारकों को वर्तमान जीवन यापन लागत के अनुरूप उचित न्यूनतम पेंशन प्राप्त हो सके और योजना के अंतर्गत आने वाले लाखों सेवानिवृत्त श्रमिकों को ज्यादा सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता प्रदान की जा सके। श्रम संहिता के कार्यान्वयन की सराहना और स्वागत करते हुए, समिति ने प्राथमिकता के आधार पर केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधियों वाला एक स्थायी समन्वय एवं संवाद बोर्ड के गठन की भी सिफारिश की है।

अनुबंध पर काम करने वाले श्रमिकों के लिए कवरेज सुनिश्चित करने की भी सिफारिश

रिपोर्ट के अनुसार, ये देखा गया है कि अनुबंध पर काम करने वाले कई श्रमिक नियमित श्रमिकों के समान कार्य करते हैं, लेकिन कार्यस्थल दुर्घटनाओं के बाद राहत और मुआवजा प्राप्त करने में अक्सर देरी का सामना करते हैं। इसको देखते हुए समिति ने सिफारिश की है कि ऐसे श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) और कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत समय पर ‘कवरेज’ सुनिश्चित किया जाए। समिति ने केंद्र और राज्य सरकारों से अनुपालन की निगरानी और मुआवजे के शीघ्र वितरण को सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था स्थापित करने को भी कहा है।

Related Posts

देश

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘अकवान’ मचाएगा तबाही? 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट जारी

November 17, 2026
देश

Tehri bus Accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में बस गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत और कई घायल

November 17, 2026
देश

Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

November 16, 2026
देश

Cyclone Akvan: तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल, 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

November 16, 2026
देश

Char Dham Yatra News: बदरीनाथ धाम में आज साल का आखिरी दर्शन, शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी चार धाम यात्रा

November 16, 2026
देश

IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार

November 15, 2026
Next Post
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

April 4, 2022
Chhattisgarh current news: IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क

Chhattisgarh current news: IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क

April 10, 2026
Chhatisgarh news: 3400 करोड़ का शराब घोटाला मामला में कांग्रेस नेता रामगोपाल अरेस्ट, पांच दिन के रिमांड पर

Chhatisgarh news: 3400 करोड़ का शराब घोटाला मामला में कांग्रेस नेता रामगोपाल अरेस्ट, पांच दिन के रिमांड पर

August 12, 2026
CNG PNG Price Cut: आम आदमी को बड़ी राहत! 1 जनवरी से CNG aur PNG कीमतों में होगा बड़ा बदलाव, जानिए रेट में आएगी कितनी कमी

CNG PNG Price Cut: आम आदमी को बड़ी राहत! 1 जनवरी से CNG aur PNG कीमतों में होगा बड़ा बदलाव, जानिए रेट में आएगी कितनी कमी

December 17, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg News : अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In