• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, July 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Gold price Today: जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, क्या यह निवेश का सही मौका है?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 22, 2026
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

सोने में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले समय में यह गिरावट और बढ़ सकती है. कुछ विश्लेषकों के अनुसार, सोने की कीमत सीधे 10 ग्राम के लिए 1.27 लाख रुपये तक गिर सकती है. वर्तमान में सोने की कीमत 1,51,910 रुपये है. इसका मतलब है कि सोने की कीमत में 25 हजार रुपये की और गिरावट आने की संभावना है.

विशेषज्ञों की मानी जाए तो सोने की कीमतों में गिरावट का पूर्वानुमान है, क्योंकि जंग के बीच सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही हैं और आने वाले दिनों में इनके घटकर 1.27 लाख रुपये तक पहुंचने की आशंका है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति की आशंकाओं के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है.

READ ALSO

Mumbai Mankhurd Incident: भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत

TRAI: TRAI की बड़ी कार्रवाई, Truecaller समेत ये ऐप्स हो सकते हैं बैन, जानें वजह

सोने की कीमत पर पड़ रहा जंग का असर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ रहा है. जंग की शुरुआत में सोने की कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये थी, लेकिन हाल ही में एमसीएक्स पर यह 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. विशेषज्ञों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ रही है, बढ़ती मुद्रास्फीति और ब्याज दरों का दबाव भी इस पर पड़ रहा है

डॉलर मजबूत हुआ तो सोना सस्ता होगा

एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के अनुसार, जंग के कारण दुनिया में तेल की कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई है. इससे मुद्रास्फीति बढ़ने का डर है. मुद्रास्फीति बढ़ने पर केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाते हैं, जिसका सीधा असर सोने पर पड़ता है. अगर अमेरिका में महंगाई बेकाबू हुई तो फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है. ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने के बजाय डॉलर में निवेश करेंगे. डॉलर मजबूत हुआ तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अपेक्षाकृत सस्ता हो जाता है.

मांग कम होने पर सस्ता होता है सोना

इसके अलावा, जब सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये से ऊपर जाती हैं तो कई निवेशक मुनाफा कमाने के लिए बड़ी मात्रा में सोना बेच देते हैं. इससे बाजार में आपूर्ति बढ़ जाती है और कीमतें गिरने लगती हैं. चूंकि भारत और चीन दुनिया के सबसे बड़े सोना खरीदार देश हैं, इसलिए कीमतें बढ़ने पर मांग कम हो जाती है और इसका असर भी कीमतों पर पड़ता है. साथ ही, निवेश संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

सेबी में पंजीकृत विशेषज्ञ अनुज गुप्ता के अनुसार, जंग के बावजूद सोने की कीमतें स्थिर हैं, क्योंकि बाजार भविष्य में मुद्रास्फीति को लेकर चिंतित है. परिणामस्वरूप, केंद्रीय बैंक ब्याज दरों बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, सोने की मौजूदा प्रवृत्ति कमजोर है और कीमतें 1.40 लाख रुपये से 1.47 लाख रुपये के बीच रह सकती हैं. हालांकि, दबाव जारी रहा है तो कीमतें गिरकर 1.35 लाख रुपये और फिर 1.27 लाख रुपये तक पहुंच सकती हैं.

Related Posts

Mumbai Mankhurd Incident: भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत
देश

Mumbai Mankhurd Incident: भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, तीन मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से छह लोगों की मौत

July 6, 2026
TRAI: TRAI की बड़ी कार्रवाई, Truecaller समेत ये ऐप्स हो सकते हैं बैन, जानें वजह
देश

TRAI: TRAI की बड़ी कार्रवाई, Truecaller समेत ये ऐप्स हो सकते हैं बैन, जानें वजह

July 6, 2026
EPFO New Rules 2026: EPFO के नए नियम लागू, अब PF में 1,800 रुपये ही कटेंगे, जानें सेविंग्स पर क्या पड़ेगा असर?
देश

EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं कर पाएंगे UAN से जुड़े 2 काम; UMANG देगा ये सुविधाएं

July 6, 2026
Share market today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार
देश

Share market today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार

July 6, 2026
Air India Travel Advisory: भारी बारिश का कहर, Air India ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
देश

Air India Travel Advisory: भारी बारिश का कहर, Air India ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

July 6, 2026
Somwar Upay: सोमवार को शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, धन और सफलता के बनेंगे योग
देश

Somwar Upay: सोमवार को शिवजी को अर्पित करें ये चीजें, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, धन और सफलता के बनेंगे योग

July 6, 2026
Next Post
संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Indian Railway: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
  • स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय
  • Gold Silver Rate 6 July: सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन
  • Raigarh News : आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In