• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार — अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 7, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार — अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*7 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा और जुआ के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 06.04.2026 को खरसिया एवं कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सट्टा और जुआ के मामलों में आरोपियों को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

 

🔹 *मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा नोट करते किशोर को चौकी खरसिया पुलिस ने पकड़ा — खाईवाल की तलाश जारी*

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया शहर में एक युवक मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा नोट कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिविल अस्पताल मेन रोड के सामने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी में उसके कब्जे से 02 मोबाइल (रियलमी 71 एवं सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा) बरामद किए गए। मोबाइल जांच में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा लेन-देन, फोनपे ट्रांजैक्शन लिंक, तथा सट्टा आईडी-पासवर्ड से संबंधित डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए।

पूछताछ में संदेही ने सट्टा खाईवाल रवि राठौर द्वारा आईडी-पासवर्ड उपलब्ध कराकर सट्टा लिखना स्वीकार किया। मौके से नगद 3,300 रुपये एवं हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 सी 9780 जप्त की गई। पकड़ा गया संदेही किशोर (उम्र 17 वर्ष 6 माह) पाया गया, जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी रवि राठौर फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई उदय सिंह सिदार, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर, सिदार सिंह एवं मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुल लगभग 1,13,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।

🔹 *कोतरारोड़ में जुआ फड़ पर संयुक्त रेड — 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और वाहन जब्त*

इसी कड़ी में थाना साइबर एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोतरारोड़ चूना भट्ठी क्षेत्र में जुआ रेड की कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बाल्टी कारखाना के पास घेराबंदी कर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों में 1. राजेश देवांगन पिता नोहर प्रसाद देवांगन उम्र 55 साल साकिन कोतरारोड बैकुण्ठपुर, 2. सुरेश कुमार साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 44 साल साकिन कलमी थाना कोतरारोड, 3. नरेश कुमार यादव पिता रामचरण यादव उम्र 45 साल साकिन बैकुण्ठपुर बाउली कुआ रायगढ थाना कोतवाली रायगढ, 4. पदमबीर सिंह पिता स्व0 राजेन्द्र कुमार राज उम्र 42 साल साकिन कोतरारोड कल्लूपान ठेला के पास रायगढ, 05. लक्ष्मण दास महंत पिता भग्गुदास महंत उम्र 39 साल साकिन कोतरारोड कल्लूपान ठेला के पास रायगढ, 06. विनोद सिंह पिता जयचंद सिंह उम्र 60 साल साकिन बैकुण्ठपुर भुतबधानं तालाब के पास रायगढ थाना कोतवाली रायगढ, 07. राजेश कुमार मिश्रा पिता गिरजा प्रसाद मिश्रा उम्र 48 साल साकिन कोतरारोड राजीवनगर दुध डेयरी के पास रायगढ, 08. फुलंचद तिवारी पिता आर0आर0 तिवारी उम्र 72 साल साकिन रामभांठा संजय मैदार रायगढ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से कुल 9,020 रुपये नगद, 08 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश एवं 05 मोटरसाइकिल जप्त की गई।

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, एएसआई नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक जगमोहन ओगरे, मनोज पटनायक सहित कोतवाली एवं पुलिस लाइन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

ऑपरेशन अंकुश के तहत जिले में जुआ और सट्टा के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से सट्टा-जुआ संचालित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे गतिविधियों में संलिप्त लोग तत्काल इसे बंद करें, अन्यथा कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

October 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
Next Post
Manipur news: मणिपुर में फ़िर भड़की हिंसा; रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद…

Manipur news: मणिपुर में फ़िर भड़की हिंसा; रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 3 दिन के लिए इंटरनेट बंद…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

H1N1: स्वाइन फ्लू होने पर दिखते हैं ये लक्षण, जानिए किन संकेतों को नहीं करना चाहिए नज़रअंदाज़

August 26, 2026
Raigarh News BPLऔर किराएदार फंसे नियमों के जाल में PM आवास में सिर्फ 10% को ही घर, बाकी इंतज़ार में

Raigarh News BPLऔर किराएदार फंसे नियमों के जाल में PM आवास में सिर्फ 10% को ही घर, बाकी इंतज़ार में

November 4, 2025

Today Cg News : विशेष लेख : नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प

September 3, 2026

कोयले की अफरा-तफरी के खेल में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड

May 31, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले; रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन..
  • JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…
  • Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In