छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 22 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का वर्गवार विवरण
जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 69 रिक्त पदों का वर्गीकरण किया है जिसमें अनारक्षित (UR) 29 पद, अनुसूचित जाति (SC) 8 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) 22 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)10 पद शामिल है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि: 22 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
त्रुटि सुधार विंडो: 23 से 25 मई 2026
योग्यता और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।
परीक्षा तिथि और केंद्र
लिखित परीक्षा 7 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 5 प्रमुख संभागीय मुख्यालयों में होगी। अम्बिकापुर (सरगुजा), बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर (बस्तर), और रायपुर में होगी, जिसका समय सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक रहेगा, परीक्षार्थियों को केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड अपडेट
परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले, 25 जून 2026 के आसपास एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड करना होगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य (UR): ₹350OBC: ₹250
SC/ST/दिव्यांग: ₹200
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, “Sub Auditor Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, और सभी आवश्यक जानकारी भरें, फिर दस्तावेज अपलोड कर, आवेदन शुल्क का भुगतान करें,फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।















