• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 15, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 15 अगस्त* । रायपुर में 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता तथा पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है। वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम राष्ट्रपति पुलिस पदकों के लिए घोषित किए गए थे, जिनमें श्री शशि मोहन सिंह का नाम सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में शामिल है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई

Raigarh News : दुर्गोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, आयोजन समितियों को दिए जरूरी निर्देश

 

श्री शशि मोहन सिंह ने वर्ष 1997 में राज्य पुलिस सेवा में चयनित होकर अपने पुलिस सेवाकाल की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, इटारसी और भोपाल सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के पश्चात उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के मोर्चे पर उनके कार्य ने उन्हें एक सशक्त और अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।

पुलिस सेवा के साथ श्री शशि मोहन सिंह के व्यक्तित्व का एक रचनात्मक पक्ष भी रहा है। वे एक अच्छे अभिनेता, कवि और लेखक के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। अपनी रचनात्मक अभिरुचियों के माध्यम से उन्होंने समाज और पुलिसिंग के बीच बेहतर संवाद, संवेदनशील पुलिसिंग तथा सकारात्मक सामाजिक संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। पुलिस सेवा में उनके कार्यों और व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों के लिए उन्हें समय-समय पर अलग-अलग मंचों पर सम्मानित भी किया जाता रहा है।

 

आज का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस के लिए विशेष गौरव का अवसर है। जब स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के सीने पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सुशोभित हुआ, तो यह सम्मान केवल एक अधिकारी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके लंबे सेवाकाल में निभाई गई जिम्मेदारियों, नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण की पहचान बन गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान से रायगढ़ पुलिस परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। श्री शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों तथा शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दुर्गोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, आयोजन समितियों को दिए जरूरी निर्देश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में जूटमिल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

September 30, 2026
Next Post
Road Accident: सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे नदी में गिरी गाड़ी; 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: सड़क से फिसलकर 200 फीट नीचे नदी में गिरी गाड़ी; 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

Raigarh News : विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

June 12, 2026

थाना प्रभारी कोतरारोड़ 57 गांव के कोटवारों से चर्चा कर दिये सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश

May 4, 2022

Raigarh News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में रायगढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना और अभियोजन की सशक्त पैरवी से 6 आरोपी दोषसिद्ध

September 29, 2026

Bilaspur news: बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

August 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IND vs SL Semifinal: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
  • Sex Racket news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में देह व्यापार का खुलासा: 15 लोग पकड़े गए, दो के नाबालिग होने की सूचना
  • Gold Silver Price: सितम्बर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज 24K गोल्ड का भाव
  • Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In