• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 10, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 10 मई* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल शनिवार को छाल पुलिस, थाना पूंजीपथरा पुलिस और आज रविवार को पुलिस चौकी जोबी की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के परिवहन, निर्माण और बिक्री में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कुल 52 लीटर अवैध महुआ शराब, शराब निर्माण उपकरण, बिक्री रकम और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई— दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

🚨 *जोबी पुलिस ने खेत में अवैध महुआ शराब भट्ठी पर की कार्रवाई, दो सगे भाई गिरफ्तार*

पुलिस चौकी जोबी की टीम द्वारा आज दिनांक 10 मई 2026 को चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में मिनगादादर खार क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी अपने खेत में महुआ पेड़ के नीचे भट्ठी लगाकर शराब निर्माण और बिक्री करते पाए गए। मौके से आरोपी राजेश्वर कुमार मझवार पिता लीलाम्बर, उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब, कीमत 3000 रुपये, तथा बिक्री रकम 1000 रुपये जब्त की गई। वहीं आरोपी रतिया राम मझवार पिता लीलाम्बर, उम्र 26 वर्ष के कब्जे से शराब निर्माण में प्रयुक्त सिल्वर बर्तन, कड़ाही एवं अन्य उपकरण जब्त किए गए। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और निवासी गोनापारा, जोबी के हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध चौकी जोबी, थाना खरसिया में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🚨 *पूंजीपथरा पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा, 30 लीटर महुआ शराब जप्त*

थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को स्केनिया फैक्ट्री के पीछे घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल में सामान लादकर आता दिखाई दिया। रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रवि उरांव पिता परखीत उरांव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम देलारी बताया। जांच में मोटरसाइकिल में रखी प्लास्टिक बोरी के अंदर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 3000 रुपये है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AX2001, कीमत लगभग 40 हजार रुपये भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

🚨 *छाल पुलिस ने हाटी बजारपारा में अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा*

कल दिनांक 09 मई 2026 को थाना छाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हाटी बाजारपारा बिजली सब स्टेशन रोड से एक व्यक्ति अपने मटन दुकान की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी आसिफ खान पिता स्वर्गीय अजीज खान, उम्र 57 वर्ष, निवासी बाजारपारा हाटी, थाना छाल को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक सफेद झोले में रखी 07 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1400 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना छाल में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, शंकर क्षत्री और आरक्षक राजेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

“ऑपरेशन_आघात के तहत जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त तत्वों पर रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।”

Related Posts

Raigarh News : दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
Raigarh News : महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई— दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई— दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 4 माजदा वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा एवं टीना कबाड़ समेत 31 लाख की संपत्ति जब्त

May 10, 2026
New Labour Code: लागू हुए 4 नए लेबर कोड, हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे करना होगा काम, ओवरटाइम पर मिलेगा पूरा भुगतान
रायगढ़

New Labour Code: लागू हुए 4 नए लेबर कोड, हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे करना होगा काम, ओवरटाइम पर मिलेगा पूरा भुगतान

May 9, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

May 9, 2026
Raigarh News: एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
रायगढ़

Raigarh News: एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

May 9, 2026
Next Post
CG Ration Card News: राशनकार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS! अब घर बैठे मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट, शुरू हुई शानदार सुविधा

CG Ration Card News: राशनकार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS! अब घर बैठे मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट, शुरू हुई शानदार सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

यूपी: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

यूपी: कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत, पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

March 27, 2026

फरवरी महीने के लिए जारी हुए गैस सिलेंडर के दाम, यहां चेक करें LPG की कीमत

February 1, 2022

कांग्रेस के चिंतिन शिविर में CM भूपेश

May 14, 2022

किशोर बालिका से दुष्कर्म व युवती से छेडखानी की रिपोर्ट, त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड….

June 14, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
  • CG Ration Card News: राशनकार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS! अब घर बैठे मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट, शुरू हुई शानदार सुविधा
  • Raigarh News : “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त
  • देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In