• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 13, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

13 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत तिलाईपाली स्थित CISF कैंप में घरघोड़ा पुलिस द्वारा कल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CISF कंपनी के अधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान में सामने आ रहे साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

 

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने बताया कि आज तकनीक का उपयोग हमारी दैनिक जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। मोबाइल बैंकिंग, UPI, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधी भी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी में अपराधी अक्सर बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, TRAI, बिजली विभाग, कूरियर कंपनी, रिश्तेदार या परिचित बनकर फोन करते हैं और डर या लालच पैदा कर लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।

कार्यक्रम में फर्जी KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने का झांसा, बिजली कनेक्शन काटने की धमकी, फर्जी कूरियर पार्सल, OLX/ऑनलाइन खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग एप, QR कोड और UPI फ्रॉड, फर्जी लोन एप, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, OTP एवं स्क्रीन शेयरिंग के जरिए ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। जवानों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। UPI PIN पैसा प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि भुगतान करने के लिए दर्ज किया जाता है, इसलिए किसी के कहने पर पैसे प्राप्त करने के नाम पर UPI PIN डालने से बचना चाहिए।

अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के संबंध में भी जवानों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। बताया गया कि अपराधी वीडियो कॉल पर पुलिस, CBI, ED या अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर लोगों को किसी अपराध में फंसाने की धमकी देते हैं और गिरफ्तारी का भय दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। पुलिस या कोई सरकारी जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर बैंक खाते में पैसे जमा कराने का निर्देश नहीं देती। ऐसे किसी कॉल पर घबराने के बजाय तत्काल कॉल काटकर संबंधित विभाग से आधिकारिक माध्यम से संपर्क करना चाहिए।

इसी तरह फर्जी लिंक और APK फाइल से होने वाली ठगी से बचाव के लिए बताया गया कि मोबाइल पर आए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और WhatsApp या अन्य माध्यम से प्राप्त संदिग्ध APK फाइल को इंस्टॉल न करें। साइबर अपराधी ऐसी फाइलों के जरिए मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर बैंकिंग एवं निजी जानकारी तक पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने, निजी फोटो-वीडियो साझा करने और संदिग्ध वेबसाइटों पर व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से भी सावधान रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में AI आधारित आवाज एवं वीडियो, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और परिचित व्यक्ति बनकर पैसे मांगने वाले मामलों को लेकर भी जागरूक किया गया। जवानों को बताया गया कि केवल आवाज या वीडियो देखकर किसी व्यक्ति की पहचान पर भरोसा न करें। यदि कोई परिचित अचानक पैसे की मांग करता है तो उसके पुराने या वैकल्पिक नंबर पर कॉल कर वास्तविकता की पुष्टि करें।

साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने तथा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने और फ्रीज कराने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही बैंक खाते से संबंधित लेन-देन की जानकारी सुरक्षित रखने और पुलिस को उपलब्ध कराने की सलाह दी गई।

 

कार्यक्रम में उपस्थित CISF अधिकारियों एवं जवानों ने साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और उनसे बचाव के उपायों को गंभीरता से समझा तथा कार्यक्रम को उपयोगी बताया। रायगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों के साथ-साथ शासकीय विभागों, सुरक्षा बलों एवं विभिन्न संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

September 26, 2026
Next Post
Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ के AI मिशन को मिली मंजूरी, 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रख्यात फिल्मकार डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे मुख्य वक्ता*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

रामलीला मैदान के पास जमीन पर हो रहे निर्माण की जांच व मैदान के जीर्णोद्धार की समस्या को लेकर खेल प्रेमियों व सामाजिक संगठनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 3, 2022
SSC GD Constable Vacancy: SSC GD कांस्टेबल में 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 31 दिसंबर तक करें आवेदन

CIL Recruitment 2025: कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

December 20, 2025
होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

March 2, 2026

राज्य महिला आयोग ने सुनवाई के दौरान महिलाओं के मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीडि़तों के पुर्नवास विषयों पर की चर्चा

June 17, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bank Strike: बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति, 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In