देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 22 मई को गोल्ड के दाम में तेजी आने के बाद आज 23 मई को फिर सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 1,59,630 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में इसकी कीमत 1,59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपए गिरकर 1,64,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,522.32 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिका-ईरान बातचीत को देखते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में चल रही जंग थमने को लेकर लगातार सोने चांदी की कितनों में उतार चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,630 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,46,240 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,46,190 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,480 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,230 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। आज 23 मई की सुबह चांदी का भाव 2,84,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.87 डॉलर प्रति औंस पर है।















