• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 4, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

4 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। पिछले 48 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने चार अलग-अलग कार्रवाई में 6 आरोपियों से बड़ी मात्रा में अवैध 115 लीटर महुआ शराब और 92 पौवा देश और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपियों से शराब बिक्री रकम और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

🚨 *ग्राम लाखा में 65 लीटर महुआ शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार*

READ ALSO

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

पहली कार्रवाई दिनांक 02 जून 2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम लाखा स्थित न्यू गार्डन ढाबा के सामने मेन रोड किनारे की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि विवेक दास महंत अपने साथियों संजय दास महंत एवं आकाश यादव के साथ नदी के टापू में तैयार की गई महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां तीनों आरोपी अवैध शराब के साथ पाए गए। पूछताछ के दौरान वे शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी में आरोपी विवेक दास महंत के कब्जे से 65 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 13 हजार रुपये है, बरामद की गई। साथ ही संजय दास महंत एवं आकाश यादव के कब्जे से ट्रक के रबर ट्यूब भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग शराब के परिवहन में किया जाना था। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई में एएसआई विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक गणेश पैकरा, हरेन्द्र पाल जगत एवं महिला आरक्षक परसीना टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🚨 *साइबर-जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 92 पौवा शराब और बिक्री रकम जब्त*

दूसरी कार्रवाई दिनांक 03 जून 2026 को साइबर थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संतोष टी स्टॉल के पीछे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक मनीष महिलाने को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में वह गुमराह करने का प्रयास करता रहा, किंतु सघन पूछताछ में उसने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर पेड़ के पीछे छिपाकर रखी गई तीन सफेद प्लास्टिक बोरियों से 28 नग जम्मू स्पेशल व्हिस्की, 38 नग सीजी स्पेशल व्हिस्की एवं 26 नग देशी प्लेन शराब कुल 92 पौवा शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 9,620 रुपये है। इसके अतिरिक्त बिक्री से प्राप्त 8,520 रुपये नकद भी जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रूपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओगरे, धमेन्द्र सिंह, महेश पंडा, मनोज पटनायक, परमानंद पटेल एवं नरेश रजक शामिल रहे।

🚨 *पूंजीपथरा पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब परिवहन करते युवक को दबोचा*

तीसरी कार्रवाई थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम सामारूमा तालाब के पास की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से अवैध महुआ शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर बजाज पल्सर 125 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AS 2862 को रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम करन साहू पिता केशरी प्रसाद साहू उम्र 19 वर्ष निवासी नावापारा थाना घरघोड़ा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये है, बरामद हुई। आरोपी द्वारा शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना पाए जाने पर शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🚨 *खरसिया पुलिस ने नाकाबंदी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा*

इसी कड़ी में चौथी कार्रवाई थाना खरसिया पुलिस द्वारा ग्राम सराईपाली क्षेत्र में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि दीपक कुमार वारेन नामक युवक बड़ी मात्रा में अवैध शराब बोरे में भरकर अपने घर ले जा रहा है। सूचना पर स्कूल चौक के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध युवक सफेद प्लास्टिक बोरा लेकर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम दीपक कुमार वारेन निवासी सराईपाली, कुनकुनी बताया तथा बोरे में शराब रखना स्वीकार किया। तलाशी में उसके कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 2,000 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा जिलेभर में यह अभियान आगे भी इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का का सख्त संदेश* —

*“ रायगढ़ पुलिस ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, उनकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।”*

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
Next Post
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh latest news: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अंगूठा लगाने के बाद ही मिलेगा राशन, ई-केवाईसी अनिवार्य!

Chhattisgarh latest news: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, अंगूठा लगाने के बाद ही मिलेगा राशन, ई-केवाईसी अनिवार्य!

June 20, 2026

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिये जिला पुलिस बनाई हेल्प डेस्क….हेल्प डेस्क में कॉल या व्हाटसअप करने पर जरूरतमंदों को मिलेगी मदद….

April 14, 2021

नया बजट, नए छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा तय करने वाला : भूपेश बघेल

April 17, 2022
पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल की दो नर्सें निपाह वायरस से हुवे संक्रमित।

पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल की दो नर्सें निपाह वायरस से हुवे संक्रमित।

January 13, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश
  • Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In