• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 4, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पत्थलगांव में दबिश देकर किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

4 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी दर्शन प्रसाद चौहान (22 वर्ष) निवासी पतराटोली, पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी अप्रैल माह में पकड़े गए गांजा तस्करों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई।

READ ALSO

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

 

🔹 *09 अप्रैल को 3.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर पकड़े गए थे*

जानकारी के अनुसार दिनांक 09 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना के सामने लैलूंगा रोड पर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 ML 1015 में सवार दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विजय सिदार निवासी चांदमारी रायगढ़ एवं शिवव्रत सिदार निवासी गोढ़ीकला, पत्थलगांव बताया। तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग से कुल 03 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये है, बरामद किया गया था। पुलिस ने अवैध गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन भी जब्त किए थे।

मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी विजय सिदार एवं शिवव्रत सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से “सुदर्शन” नामक व्यक्ति से गांजा खरीदने की जानकारी दी थी।

🔹 *तकनीकी जांच से मिला सुराग, पत्थलगांव से आरोपी गिरफ्तार*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एनडीपीएस प्रकरणों में एंड-टू-एंड कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों से प्राप्त मोबाइल नंबरों एवं तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान संदिग्ध मोबाइल नंबर का उपयोग करने वाले व्यक्ति की पहचान दर्शन प्रसाद चौहान के रूप में हुई। घरघोड़ा पुलिस आरोपी पर निगाह रखे हुये थी कि कल पत्थलगांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर ट्रूकॉलर में “सुदर्शन” नाम प्रदर्शित होता है। उसने स्वीकार किया कि डम्फर ड्रायवरी के दौरान उसकी पहचान ग्राम गोढ़ीकला निवासी शिवव्रत उर्फ शिवा सिदार से हुई थी। दोनों के बीच संपर्क बढ़ने के बाद शिवव्रत द्वारा गांजा की मांग किए जाने पर उसने लगभग 3.5 किलोग्राम गांजा उपलब्ध कराया था। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव, एएसआई नरेन्द्र सिदार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एनडीपीएस प्रकरणों में केवल गिरफ्तारी तक नहीं बल्कि सप्लायर, नेटवर्क और फरार आरोपियों तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी लगातार जारी रहेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण व जनसंपर्क

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी

October 24, 2026
Next Post
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 80 हेड कॉन्सटेबल और कॉन्सटेबल के ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 80 हेड कॉन्सटेबल और कॉन्सटेबल के ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, NHM कर्मचारियों को मिलेगा 6 लाख का फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, NHM कर्मचारियों को मिलेगा 6 लाख का फ्री लाइफ इंश्योरेंस कवर

May 30, 2026
RBI loan recovery rule: RBI ने जारी किए लोन रिकवरी के लिए नए नियम, इस दिन से होगा लागू

RBI Loan New Rules: RBI का बड़ा फैसला; लोन देने का न‍ियम बदले, फ्रॉड पर लगेगी लगाम

August 8, 2026
Water crisis :चाड के पूर्वी हिस्से में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 42 लोगों की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा

Water crisis :चाड के पूर्वी हिस्से में पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 42 लोगों की मौत, सेना ने संभाला मोर्चा

April 27, 2026
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 23 जून 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

July 19, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • health tips: बच्चों को हड्डियों को कैसे मजबूत बनाएं, पीडियाट्रिक्स से जानें
  • Bank Holidays in November: नवंबर महीने में 16 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Rashifal For Today : मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक राहत, खुशियों और नए अवसरों का संदेश लेकर आ सकता है, पढ़े बाकि राशियों का राशिफल
  • New Rules: 1 नवंबर से होंगे ये 7 बड़े बदलाव, लागू होंगे नए नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In