• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, June 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 17, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

17 जून, रायगढ़* । जिले में पकड़ी गई नकली शराब के अवैध कारोबार के मामले में आज रायगढ़ पुलिस ने फरार आरोपी विनय सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए बड़ी दबिश कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी करते हुए उसके निवास विकास नगर गली नंबर-3 में पहुंचकर विधिसम्मत नोटिस चस्पा किया। साथ ही आरोपी की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा तैयार कर आगे वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Raigarh News : “बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”

उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 जून 2026 की रात रायगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम धनागर में संचालित नकली शराब के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई के दौरान 869 नग विभिन्न पैमानों की लगभग 240 लीटर नकली शराब, स्प्रिट के ड्रम, शराब के ढक्कन, फर्जी लेबल, होलोग्राम तथा शराब निर्माण एवं पैकेजिंग में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई थी। मामले में मुख्य आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू पटेल को गिरफ्तार किया गया था, जिसने पूछताछ में अपने भाई सुभाष पटेल तथा विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर लंबे समय से नकली शराब का कारोबार संचालित करना स्वीकार किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 10 जून को फरार आरोपी सुभाष पटेल को भी उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह फार्म हाउस में बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण करता था तथा उसमें स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाता था। शराब का रंग फीका पड़ने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली शराब जैसा स्वरूप दिया जाता था। इसके बाद फर्जी होलोग्राम और नकली लेबल लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में कोचियों के माध्यम से बिक्री कराई जाती थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम डेगची तथा बड़ी संख्या में खाली बोतलें भी बरामद की थीं।

प्रकरण के *मुख्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर पिता गजराज सिंह निवासी विकास नगर गली नंबर 3 कोतरारोड, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़* की गिरफ्तारी के लिए कोतरारोड़ पुलिस लगातार प्रयासरत है। आज पुलिस टीम जब उसके निवास विकास नगर पहुंची तो मकान के एक दरवाजें पर ताला लगा मिला। पुलिस द्वारा काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आसपास के लोगों ने भी बताया कि विनय सिंह और उसके परिजन पिछले कई दिनों से घर पर नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार मकान प्रवेश के दो स्थानों पर नोटिस चस्पा कर आरोपी को तीन दिनों के भीतर थाना कोतरारोड़ में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी कोतरारोड़ शील आदित्य को फरार आरोपी की संपत्तियों का विस्तृत विवरण तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी शीघ्र ही कानून के शिकंजे में होगा। मामले में लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश जारी है।

आज की दबिश कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य, निरीक्षक अमित तिवारी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*”नकली शराब का कारोबार केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि आम नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर अपराध है। इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपी विनय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस सभी वैधानिक उपाय अपना रही है और आवश्यक होने पर उनकी संपत्तियों के संबंध में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कोतवाली पुलिस ने लूट के 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

June 17, 2026
Raigarh News : “बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”
रायगढ़

Raigarh News : “बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्ष”

June 16, 2026
Raigarh News : 21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र
रायगढ़

Raigarh News : 21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

June 15, 2026
Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने बाजार हाट में सक्रिय झपटमार और पाकेटमार गिरोह का किया पर्दाफाश

June 15, 2026
Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

June 15, 2026
Raigarh News : कोतरारोड़ पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, किराये पर ट्रेलर वाहन लेकर रायपुर में बेचा
रायगढ़

Raigarh News : कोतरारोड़ पुलिस ने शातिर ठग को किया गिरफ्तार, किराये पर ट्रेलर वाहन लेकर रायपुर में बेचा

June 15, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Firozabad Train Fire News: चलती ट्रेन में लगी भीषण आग, जलती बोगी को ट्रेन से किया गया अलग
  • जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
  • मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन मॉडल का जमीनी स्तर पर दिख रहा सकारात्मक प्रभाव

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In