• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, July 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

EPFO New Rule: क्लेम से लेकर पेंशन तक आसान होंगे सभी काम, यहां जानें PF के 10 बड़े बदलाब

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 10, 2026
in देश
EPFO New Rule: क्लेम से लेकर पेंशन तक आसान होंगे सभी काम, यहां जानें PF के 10 बड़े बदलाब
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

केंद्रीकृत आईटी सक्षम सेवाएं (CITES) प्रोजेक्ट के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सभी सदस्यों का डेटा एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया है. इस बड़े तकनीकी बदलाव का मकसद EPFO की सेवाओं को पहले से ज्यादा तेज, आसान और पारदर्शी बनाना है.

READ ALSO

WhatsApp: सरकार ने WhatsApp Username फीचर पर लगाई रोक, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का डर

India drug rules: सरकार का बड़ा फैसला, बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेंगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इस नई व्यवस्था के तहत कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है. इनमें तेज क्लेम सेटलमेंट, नौकरी बदलने पर PF अकाउंट का ऑटोमैटिक ट्रांसफर, एडवांस क्लेम की ऑटो-सेटलमेंट सीमा बढ़ाना, देश के किसी भी PF कार्यालय से सेवाएं लेना और PF निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाना शामिल है.आइए जानते हैं EPF और EPS सदस्यों के लिए किए गए 10 बड़े बदलाव.

‘

1. 15 जुलाई तक खाते में आएगा EPF का ब्याज

मनसुख मांडविया के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 का EPF ब्याज 15 जुलाई 2026 तक सदस्यों के खातों में जमा कर दिया जाएगा. करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज सत्यापन के बाद लगभग 34 करोड़ EPF खातों में ट्रांसफर किया जाएगा.

2. एक ही जगह मिलेगी सभी PF जानकारी

अब EPFO सदस्य पोर्टल पर लॉगिन करते ही एक यूनिफाइड डिजिटल इंटरफेस मिलेगा. यहां सदस्य अपनी सदस्यता, PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस, पेंशन रिकॉर्ड और अब तक मिले सभी लाभ एक ही जगह देख सकेंगे.

3. क्लेम की पहले होगी जांच

अब क्लेम EPFO कार्यालय पहुंचने से पहले ही सिस्टम उसकी ऑटोमैटिक प्री-वैलिडेशन करेगा. अगर किसी दस्तावेज या जानकारी में कमी होगी, तो सदस्य को पहले ही बता दिया जाएगा. इससे क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना काफी कम होगी.

सदस्य यह भी जान सकेंगे कि अलग-अलग जरूरतों के लिए वे अधिकतम कितना PF निकाल सकते हैं.4. 5 लाख रुपये तक का एडवांस क्लेम होगा ऑटो-सेटलKYC पूरी होने पर 5 लाख रुपये तक के एडवांस PF क्लेम अब ऑटो-सेटलमेंट के जरिए निपटाए जाएंगे. पहले यह सीमा सिर्फ 1 लाख रुपये थी.

5. क्लेम का निपटारा होगा और तेज

अगर क्लेम के दौरान किसी अतिरिक्त जानकारी की जरूरत होगी, तो EPFO ऑनलाइन सवाल भेज सकेगा और सदस्य भी ऑनलाइन जवाब दे सकेंगे. इससे कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और क्लेम जल्दी निपटेंगे. साथ ही, क्लेम की राशि सेटलमेंट वाले दिन ही सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

6. ज्यादा ब्याज और आसान निकासी नियम

अब अंतिम PF भुगतान पर ब्याज भुगतान की मंजूरी मिलने की तारीख तक मिलेगा. पहले ब्याज पिछले महीने के आखिरी दिन तक ही जोड़ा जाता था.

इसके अलावा, पहले के 13 अलग-अलग निकासी नियमों को घटाकर सिर्फ तीन श्रेणियों में कर दिया गया है—जरूरी जरूरतें, मकान से जुड़ी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां.अब सदस्य अपने कुल PF बैलेंस का 75% तक निकाल सकेंगे.

7. नौकरी बदलने पर PF अपने आप होगा ट्रांसफर

अब नौकरी बदलने पर अलग से PF ट्रांसफर फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. आधार से जुड़े UAN के जरिए PF खाता अपने आप नई कंपनी में ट्रांसफर हो जाएगा.

8. देश के किसी भी PF ऑफिस से मिलेगी सेवा

अब EPFO सदस्य अपने क्षेत्रीय कार्यालय तक सीमित नहीं रहेंगे. वे देश के किसी भी PF कार्यालय से सहायता और जानकारी ले सकेंगे.

9. कहीं भी जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट

EPS पेंशनधारक अब देश के किसी भी EPFO कार्यालय में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे या अन्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे.

10. किसी भी बैंक खाते में आएगी पेंशन

नई केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली के तहत अब पेंशन देश के किसी भी बैंक खाते में जमा कराई जा सकेगी. पहले पेंशन केवल उसी बैंक शाखा में मिलती थी, जो PPO से जुड़ी होती थी

Related Posts

WhatsApp: सरकार ने WhatsApp Username फीचर पर लगाई रोक, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का डर
देश

WhatsApp: सरकार ने WhatsApp Username फीचर पर लगाई रोक, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का डर

July 10, 2026
India drug rules: सरकार का बड़ा फैसला, बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेंगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं
देश

India drug rules: सरकार का बड़ा फैसला, बिना डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेंगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं

July 10, 2026
Home Loan EMI Reduction: होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए आपको कैसे मिलेगा फायदा
देश

Home Loan EMI Reduction: होम लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए आपको कैसे मिलेगा फायदा

July 10, 2026
Sex Racket news: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा: संचालक सहित 6 गिरफ्तार..
देश

Sex Racket news: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा: संचालक सहित 6 गिरफ्तार..

July 10, 2026
BSNL: BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, अब बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात
देश

BSNL: BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, अब बिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात

July 10, 2026
Share market today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार
देश

Stock Market Today: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 654 और निफ्टी में 162 अंकों की तेजी

July 10, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत*
  • Chhattisgarh top news: धान घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केंद्र प्रभारी के घर छापे से 16 लाख नकद और अहम दस्तावेज जब्त
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी
  • डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In