• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, August 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले क्या बोले ट्रेविस हेड, रोहित और कोहली के भविष्य पर भी कही ये बात

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 17, 2025
in खेल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले क्या बोले ट्रेविस हेड, रोहित और कोहली के भविष्य पर भी कही ये बात
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होने जा रहा है। पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी और इसके बाद पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज से पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स अपनी अपनी तैयारी में जुटे हैं। साथ ही दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल भी रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड चर्चा में हैं। जिन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। हेड ने क्या कहा, ये बात आपको जाननी चाहिए।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के कारण सुर्खियां बटोर रही है ये वनडे सीरीज

दरअसल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज इसलिए अहम है, क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा लंबे समय बाद खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा और कोहली आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए ​दिखे थे, इसके बाद से मैदान से दूर हैं, क्योंकि भारत ने इस दौरान कोई वनडे मैच खेला ही नहीं। दोनों ही खिलाड़ी अब केवल एक फॉर्मेट खेल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। इस बीच रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी भी ले ली गई है। उनकी जगह शुभमन गिल नए कप्तान हैं।

READ ALSO

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच कल से, जानें कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला?

IND vs BAN T20 Series: भारत-बांग्लादेश सीरीज होगी या टलेगी? क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

रोहित और कोहली को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते देखना चाहते हैं हेड

रोहित शर्मा और विराट कोहली का भविष्य आने वाले वक्त में भारतीय क्रिकेट में क्या होगा, इसको लेकर सभी की अपनी अपनी राय है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले जब ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने विराट कोहली को इस वक्त का सबसे महान व्हाइट बॉल क्रिकेटर माना। साथ ही ये भी कहा कि रोहित शर्मा भी कोहली के मुकाबले कहीं पीछे नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोहली और रोहित दोनों को आने वाला यानी साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहिए, अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा।

कोहली और रोहित को करना होगा खुद को साबित

विराट कोहली और रोहित शर्मा का भविष्य क्या होगा, काफी कुछ इस आने वाले वनडे सीरीज से तय होगा। अभी विश्व कप में काफी वक्त है और टीम इंडिया इस दौरान ज्यादा वनडे नहीं खेलेगी। ऐसे में ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी फिटनेस कैसे बरकरार रखेंगे ये भी देखना होगा। इतना ही नहीं, ध्यान ये भी रखना होगा​ कि इनका फार्म कैसा रहा है। जहां एक ओर कोहली और रोहित पर इस सीरीज के दौरान रन बनाने का दबाव होगा, वहीं उनके पास मौका है कि खूब रन बनाकर अपने आपको सा​बित करें और आलोचकों को करारा जवाब देने का काम करें।

Related Posts

खेल

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच कल से, जानें कहां खेला जाएगा दूसरा मुकाबला?

August 22, 2026
खेल

IND vs BAN T20 Series: भारत-बांग्लादेश सीरीज होगी या टलेगी? क्रिकेट बोर्ड ने दिया बड़ा अपडेट

August 21, 2026
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
खेल

IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

August 19, 2026
National Sports Awards: अर्जुन अवॉर्ड का हुआ ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
खेल

National Sports Awards: अर्जुन अवॉर्ड का हुआ ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

August 18, 2026
IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान
खेल

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान

August 13, 2026
IND vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
खेल

IND vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले

August 11, 2026
Next Post
IND vs AUS: गिल को वनडे में कप्तान बनाए जाने का फैसला सही या गलत? अक्षर पटेल ने अब इस पर दिया बड़ा बयान

IND vs AUS: गिल को वनडे में कप्तान बनाए जाने का फैसला सही या गलत? अक्षर पटेल ने अब इस पर दिया बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Banking and Digital Payment Rule: ICICI और वॉलेट ऐप्स के ट्रांजेक्शन पर वसूलेगा एक्स्ट्रा चार्ज, 1 जनवरी से लागू होगा नया नियम

Banking and Digital Payment Rule: ICICI और वॉलेट ऐप्स के ट्रांजेक्शन पर वसूलेगा एक्स्ट्रा चार्ज, 1 जनवरी से लागू होगा नया नियम

December 19, 2025
Super Moon : आज रात दिखेगा सुपर वुल्फ मून। पृथ्वी के काफी करीब चमकेगा चांद।

Super Moon : आज रात दिखेगा सुपर वुल्फ मून। पृथ्वी के काफी करीब चमकेगा चांद।

January 3, 2026
पहली ही वनडे सीरीज हारकर शुभमन गिल ने बनाया ये बहाना, रोहित शर्मा को लेकर भी बोले

पहली ही वनडे सीरीज हारकर शुभमन गिल ने बनाया ये बहाना, रोहित शर्मा को लेकर भी बोले

October 23, 2025
10 एकड़ जमीन किया कुत्तों के लिए दान। आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए लिया फैसला।

10 एकड़ जमीन किया कुत्तों के लिए दान। आवारा कुत्तों के कल्याण के लिए लिया फैसला।

January 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Press
  • FSSAI Action: FSSAI का बड़ा एक्शन; Domino’s, Pizza Hut, मैकडी सहित 20 ब्रांडेड रेस्तरां को नोटिस
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर GST का बड़ा छापा, 1500 से ज्यादा ट्रकों का है कारोबार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In