• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 26, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

26 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस ने रायगढ़ के रामभांठा स्थित संत माईकेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निर्माणाधीन भवन से वायरिंग वायर, प्लम्बिंग सामग्री, पेंटिंग सामग्री, तड़ित चालक एवं अन्य निर्माण सामग्री की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर शानदार सफलता हासिल करते हुए छह आरोपियों एवं चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालक भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

READ ALSO

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

 

स्कूल प्रबंधन की ओर से रोमानुस कुजूर ने 24 जुलाई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 जुलाई को विद्यालय बंद करने के बाद 20 जुलाई की सुबह जब विद्यालय खोला गया तो निर्माणाधीन भवन के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर रखे वायरिंग वायर, प्लम्बिंग सामग्री, पेंट, पेंट की बाल्टियां, तड़ित चालक सहित अन्य सामग्री गायब थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख थी। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने अपराध दर्ज होते ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। विवेचना के दौरान एक ऐसे नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जो पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका था। पूछताछ में उसने अपने साथी राहिल एक्का तथा दो अन्य अपचारी बालकों के साथ मिलकर स्कूल में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए नए बिजली के तारों को सुनसान स्थान पर जलाकर उनमें से तांबा निकाला गया और बाद में अपने परिचित अनुज टंडन एवं विजय बंजारे की मदद से स्कूटी में ले जाकर कबाड़ी आशिक रब्बानी और प्रकाश चौहान को बेच दिया। कल आरोपियों की धरपकड़ दौरान आरोपी अनुज टंडन फरार था जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपचारी बालक से 3 नग तड़ित चालक, आरोपी राहिल एक्का से तार बिक्री के बाद बची ₹150 नगद राशि, विजय बंजारे से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी, कबाड़ी आशिक रब्बानी से 6 किलोग्राम जला हुआ बिजली तार तथा कबाड़ी प्रकाश चौहान से 5 किलोग्राम जला हुआ बिजली तार बरामद किया। जब्त सामग्री एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध चोरी एवं चोरी के माल की खरीदी-बिक्री के अपराध में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 399/2026 में धारा 331(4), 305, 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक कमलेश यादव तथा आरक्षक गणेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. राहिल एक्का, पिता सुनील एक्का, उम्र 19 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, रामभांठा, रायगढ़।
2. विजय बंजारे, पिता दिलीराम बंजारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी जय स्तंभ, रामभांठा, रायगढ़।
3. आशिक रब्बानी, पिता निजामुद्दीन रंगरेज, उम्र 44 वर्ष, निवासी दानीपारा, रायगढ़।
4. प्रकाश चौहान, पिता मोती चौहान, उम्र 31 वर्ष, निवासी इंदिरानगर, गंगाराम तालाब, रायगढ़।
5. अनुज टंडन, पिता धुमराम टंडन, उम्र 41 वर्ष, निवासी रामभांठा, रायगढ़।
6. तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालक।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता हर अपराध का त्वरित खुलासा कर आरोपियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाए। चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री करने वाले भी समान रूप से अपराध के भागीदार हैं और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
Next Post
New Rules August 1 2026: 1 अगस्त से लागू होंगे 7 बड़े बदलाव: KYC, बैंकिंग समेत रेलवे टिकट तक जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा असर

New Rules August 1 2026: 1 अगस्त से लागू होंगे 7 बड़े बदलाव: KYC, बैंकिंग समेत रेलवे टिकट तक जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

जाने कितने तरह के होते हैं Savings Account? कौन सा आपके लिए होगा बेस्ट

January 18, 2022
Bullet train: जानिए कब से उठाएंगे भारत के लोग bullet train का आनंद। जल्द ही खत्म होगा इंतजार।

Bullet train: जानिए कब से उठाएंगे भारत के लोग bullet train का आनंद। जल्द ही खत्म होगा इंतजार।

January 2, 2026
Raigarh News : रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Raigarh News : रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
Chhattisgarh top news; छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत, धारदार हथियार से दो ग्रामीणों को मार डाला

Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं 131 आतंकवादी, व्हाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क ने बढ़ाई खौफ की लहर

November 23, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिले के 386 श्रद्धालु करेंगे तीर्थदर्शन
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
  • Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन से कमलेश का राशन कार्ड संबंधी समस्या हुई दूर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In