• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 6, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*5 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना तमनार पुलिस ने ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, पेचकस तथा नकदी बरामद की गई है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

Chakradhar Samaroh 2026: कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’

 

जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2026 को हुई, प्रार्थी गोपेश जायसवाल निवासी तमनार ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रेलर क्रमांक CG 13 AV 7911 जेपीएल प्लांट के गेट नंबर-2, सलिहाभांठा के पास खड़ा था। रात में वाहन में लगभग 100 लीटर डीजल मौजूद था, लेकिन सुबह देखने पर डीजल टैंक का ढक्कन टूटा मिला और पूरा डीजल चोरी हो चुका था। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिली कि ग्राम भालूमुड़ा निवासी किशोर कुमार चौहान के पास चोरी का डीजल रखा हुआ है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता, कमलेश कुमार उरांव एवं कमल सिदार के साथ मिलकर ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी का डीजल ग्राम मुड़ागांव निवासी दुर्गाचरण पटेल को मात्र 4,000 रुपये में बेच दिया था तथा मिली रकम को आपस में बांटकर खर्च कर दिया।

आरोपी किशोर कुमार चौहान की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 13 BM 1854, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल एवं पेचकस जब्त किया। इसके बाद आरोपी कमलेश कुमार उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बिक्री की रकम में से शेष 500 रुपये पुलिस के समक्ष पेश किए, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

जांच के दौरान चोरी का डीजल खरीदने वाले दुर्गाचरण पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर चोरी का डीजल 4,000 रुपये में खरीदा था। इस आधार पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस के तहत उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरोह के अन्य आरोपी फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता एवं कमल सिदार की तलाश जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य देर रात बोलेरो वाहन में लोहे का सब्बल, प्लास्टिक ड्रम, पाइप एवं अन्य औजार लेकर निकलते थे और सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रेलरों एवं ट्रकों के डीजल टैंक का ढक्कन तोड़कर पूरा डीजल चोरी कर लेते थे। यदि मौके पर चालक मौजूद रहता तो उसे धमकाकर भगा देते थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों किशोर कुमार चौहान (37 वर्ष), कमलेश कुमार उरांव (23 वर्ष) एवं दुर्गाचरण पटेल (42 वर्ष) को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

डीजल चोरी करने वाले गिरोह के भंडाफोड़ की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई गौतम सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरुषोत्तम सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*-

*क्षेत्र में ट्रकों, ट्रेलरों एवं भारी वाहनों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले संगठित गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों के साथ चोरी का माल खरीदने वालों पर भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

September 21, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’

September 21, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: लय, ताल और नृत्य कौशल का अद्भुत संगम, गोटीपुआ ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चक्रधर समारोह में बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी छटा, लखनऊ घराने की नजाकत ने मोहा मन

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां

September 20, 2026
Next Post
OTT Platforms News: अश्लील कंटेंट पड़ा भारी, सरकार ने 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन

OTT Platforms News: अश्लील कंटेंट पड़ा भारी, सरकार ने 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगाया बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh news: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ में लगा लर्निंग लाइसेंस शिविर।

Raigarh news: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ में लगा लर्निंग लाइसेंस शिविर।

January 13, 2026
मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति

मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 21 कार्यों के लिए 3 करोड़ की दी स्वीकृति

October 10, 2025

शराब बंदी के दिन बिक्री हेतु रखे भारी मात्रा में अवैध शराब पर राजनांदगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

January 26, 2022
India T20 Schedule :टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज, मई में 3 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानें पूरा शेड्यूल और तारीखें

India T20 Schedule :टी20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज, मई में 3 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानें पूरा शेड्यूल और तारीखें

April 28, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IND vs JPN: भारत और जापान के बीच कल खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
  • Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त
  • Chhattisgarh samchar: छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, लगातार 15 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
  • TRAI; TRAI ने Spam Call के लिए जारी किया नए नियम, फर्जी ऑटोमैटेड कॉल्स पर लगेगी लगाम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In