Jio ने तीन नए सस्ते रिचार्ज पैक्स लॉन्च किए हैं। ये तीनों ही पैक्स OTT और डेटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। साथ ही, इनमें यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। रिलायंस जियो के ये रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम खर्च में OTT ऐप्स और लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस चाहते हैं। साथ ही, इनमें यूजर्स के हाई स्पीड डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। इन पैक्स की वैलिडिटी 365 दिनों तक की है। जियो ने 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन वाले तीन पैक्स पेश किए हैं। कंपनी ने Jio Home यूजर्स के लिए भी 3-इन-1 पैक पिछले दिनों पेश किए हैं।
28 दिन वाला प्लान
रिलायंस जियो का यह रिचार्ज पैक 200 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को OTT ऐप्स के साथ-साथ 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी यूजर्स को इस दौरान 30GB हाई स्पीड डेटा बिन किसी डेली लिमिट के ऑफर कर रही है। इसमें मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इस प्लान में कॉलिंग का लाभ नहीं मिलता है। यूजर्स अपने किसी एक्टिव प्लान के साथ इसे ऐड-ऑन पैक की तरह रिचार्ज कर सकते हैं।
84 दिन वाला प्लान
जियो के इस प्लान की कीमत 550 रुपये है। इस प्लान में भी यूजर्स को OTT ऐप्स और 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इसमें कुल 90GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इस प्लान को भी यूजर्स अपने किसी पहले से चल रहे एक्टिव पैक के साथ ले सकते हैं।
365 दिन वाला प्लान
जियो अपने इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 2,000 रुपये है। इसमें भी यूजर्स को 15 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। साथ ही, इसमें 1000 से ज्यादा लाइट टीवी चैनल और 365GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान को भी पहले से एक्टिव चल रहे प्लान के साथ लिया जा सकता है।
जियो के नए पैक्स
OTT ऐप्स के बेनिफिट्स
जियो के इन तीनों प्लान में यूजर्स को Jio TV, Jio AI Cloud समेत Jio Hotstar, Youtube Premium, Amazon Prime, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanccha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।














