• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 5, 2026
in रायगढ़
Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 300 किलो गांजा के साथ 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 5 जून* । रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत आज दिनांक 05.06.2026 को एक बड़ी कार्रवाई में उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप को जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं कुशल नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य के गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।

 

READ ALSO

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

🔹 *उड़ीसा से मध्यप्रदेश भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने की बहुस्तरीय नाकेबंदी*

जानकारी के अनुसार आज सुबह उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों के माध्यम से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले जाई जा रही थी। सूचना की पुष्टि होने पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी की गई।

🔹 *कटकलिया मार्ग पर पकड़ी गई संदिग्ध इनोवा और एक्सएल-6, इनोवा में मिली दोहरी नंबर प्लेट, बढ़ा संदेह*

इसी दौरान कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा और मारुति सुजुकी एक्सएल-6 को रोककर जांच की गई। एक सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई। वाहन में नंबर प्लेट OD-10-H-0050 के नीचे CG-13-BY-6540 अंकित नंबर प्लेट लगी हुई थी। संदिग्ध पाए जाने पर प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा इनोवा वाहन में बैठे युवक निखील कश्यप और मारूति सुजुकी XL6 कार में सवार दो युवक रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र मौर्य, तीनों व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर विधिवत तलाशी ली गई।

🔹 *दोनों वाहनों से बरामद हुआ 300 किलो गांजा, दो लग्जरी वाहन, मोबाइल और गांजा सहित 1.86 करोड़ की जब्ती*

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये है।पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा वाहन (कीमत लगभग 20 लाख रुपये), मारुति सुजुकी एक्सएल-6 (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) तथा पांच मोबाइल फोन, जिनमें दो आईफोन शामिल हैं (कीमत लगभग 2 लाख रुपये), भी जब्त किए हैं। इस प्रकार कार्रवाई में कुल लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की जब्ती की गई है।

🔹 *अनूपपुर तक फैले नेटवर्क की तलाश में पुलिस टीम रवाना*

पूछताछ में आरोपियों ने गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाने की जानकारी दी है। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों एवं पूरे तस्करी नेटवर्क की पतासाजी के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम सरगुजा और अनूपपुर (मध्यप्रदेश) रवाना की गई है।

🔹 *इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सराहनीय भूमिका*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, प्रधान आरक्षक देव कुमार राठिया, नंदू पैकरा तथा आरक्षक शशि भूषण साहू, शशि भूषण उरांव, राजू तिग्गा, चमार साय भगत एवं विनोद कुजूर की सराहनीय भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अंतर्राज्यीय तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।”

*गिरफ्तार आरोपी*-
1. निखिल कश्यप पिता अशोक कश्यप 23 साल, निवासी रामानुजगंज जेल रोड़ वार्ड नंबर 03, बरून्दा घाटपारा थाना रामानुंजगंज, जिला बलरामपुर
2. रिंकु कश्यप पिता राजू कश्यप उम्र 28 साल निवासी नवानगर चिरगापारा, थाना दरिमा जिला सरगुजा
3. धर्मेन्द्र कुमार मौर्य पिता रमेश कुमार मौर्य उम्र 27 साल निवासी हराटोला थाना राजेन्द्रनगर जिला अनूपपुर (MP)

*जब्त मशरूका* – करीब 300 किलो गांजा, 2 कार (इनोवा, XL6), 5 मोबाइल

*जुमला कीमती- 1 करोड़ 86 लाख*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
Next Post
Raigarh news: रायगढ़ में फूटा HIV बम, जांच के दौरान 57 लोग मिले पॉजिटिव; मरीजों की संख्या बढ़कर 746 हुई

Raigarh news: रायगढ़ में फूटा HIV बम, जांच के दौरान 57 लोग मिले पॉजिटिव; मरीजों की संख्या बढ़कर 746 हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

May 31, 2026
PM Kisan: किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम

PM Kisan : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 2026 की नई किस्त कब मिलेगा।

January 2, 2026

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को COP OF THE MONTH पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत

May 5, 2022
June Bank Holiday 2026: जून में 11 दिन बंद रहेगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

June Bank Holiday 2026: जून में 11 दिन बंद रहेगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

May 29, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश
  • Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिले के 386 श्रद्धालु करेंगे तीर्थदर्शन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In