• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

New Rules 1 September 2026: 1 सितंबर से बदल जाएंगे 9 बड़े नियम, LPG से लेकर बैंकिंग समेत तक, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

New Rules 1 September 2026 सितंबर महीने की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। जिसका असर आम आदमी पर भी पड़ेगा। इस सूची में एलपीजी से लेकर डेबिट कार्ड के नियम शामिल हैं।

कुछ दिनों में सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। इसके साथ ही कई नियम भी बदलने वाले हैं। कई बैंकों ने डेबिट कार्ड और ATM से जुड़े नए नियमों की घोषणा की है। इसके अलावा पीएनजी कनेक्शन और एलपीजी गैस से सिलेंडर बुकिंग से जुड़े बदलाव भी लागू होने वाले हैं। म्यूचुअल फंड से जुड़े नए नियम भी लागू होंगे। इन बदलावों का असर आमजन पर भी पड़ेगा।

READ ALSO

Kitchen Budget Inflation: घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा, प्याज और LPG ने बिगाड़ा रसोई का बजट

UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला

 

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 सितंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सोने और चांदी से जुड़े ईटीएफ कारोबार का तरीका भी बदलने वाला है। कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी संशोधन कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ेंBilaspur news: बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

 

LPG और PNG से जुड़े बदलाव

सरकार ने एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन आगे बढ़कर 31 अगस्त कर दी गई है। 1 सितंबर से ई-केवाईसी कराने की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसा न करने पर घरेलू रेट पर सिलेंडर नहीं मिलेगा।

केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है, जो 1 सितंबर से लागू होने वाली है। इस योजना का उद्देश्य नए इलाकों में में पीएनजी नेटवर्क को बढ़ाना है।

बैंकिंग ने जुड़े नए नियम

केनरा बैंक 1 सितंबर से डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू कर रहा है। ग्रीन पिन रीजेनरेट करने के लिए केवल 5 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान चार्ज के रूप में करना होगा, जो वर्तमान में 23 रुपये+जीएसटी है। एटीएम से अब ग्राहकों को एक कैलेंडर महीने में 6 नहीं बल्कि केवल 5 फ्री ट्रांजेक्शन की अनुमति होगी।

HDFC बैंक 1 सितंबर से नए कार्ड कंट्रोल और अन्य बदलाव प्रभावी करेगा। इससे पहले कार्ड कंट्रोल सेटिंग के जरिए एटीएम विड्रोल और ऑनलाइन या स्टोर पर खरीदारी की लिमिट को रिसेट/रिव्यू करना होगा। यदि ग्राहकों ने ने अपने डेबिट कार्ड वेरिएंट को तय अधिकतम लिमिट से ज्यादा एटीएम या खरीदारी की लिमिट सेट की है, तो सितंबर 2026 से लिमिट को आपके डेबिट कार्ड वेरिएंट की अधिकतम लिमिट पर रिसेट कर दिया जाएगा।

एक्सिस बैंक ने अलग-अलग डेबिट कार्ड वेरिएन्ट के लिए डायनेमिक करंसी कन्वर्जन ट्रांजेक्शन मार्क-अप फीस, EDGE रिवार्ड प्रोग्राम, लाउंज प्रोग्राम, और इंश्योरेंस पात्रता मानदंडों में बदलाव किए हैं, जो 1 सितंबर से लागू होंगे। डेबिट कार्ड के लिए डायनेमिक करंसी कन्वर्जन ट्रांजेक्शन पर 3.5% मार्क अप फीस लगेगी। अब EDGE रीवार्ड प्रोग्राम की सुविधा नहीं मिलेगी।

चीनी के लिए भी नए नियम लागू होंगे

केंद्र सरकार ने चीनी की बल्क खरीददारों के लिए स्टॉक लिमिट तय की है। यह नियम 1 सितंबर से लेकर 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। ऐसे खरीददार को को एक महीने में 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब 15 दिन की जरूरत के हिसाब से स्टॉक में चीनी रखने की अनुमति होगी। यह कदम चीनी की बढ़ती कीमती को देखते हुए उठाया गया है।

 

विदेश यात्रा के लिए नए नियम

1 सितंबर से विदेशी यात्रा के लिए भी नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इमीग्रेशन प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगाने की जरूरत नहीं होगी। वे इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंटेड बोर्डिंग पास के जरिए इस प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। हालांकि पासपोर्ट, वीजा और एयरपोर्ट की दूसरी जरूरी जांच पहले की तरह ही जारी रहेगी।

 

म्यूचुअल फंड से जुड़े नए नियम

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने म्युचुअल फंड से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है, जो 1 सितंबर से लागू होंगे। सिंगल होल्डर डिमैट अकाउंट और म्युचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए नए नियम लागू होने वाले हैं। अब निवेशकों के लिए नॉमिनेशन वाले कॉलम को भरना अनिवार्य होगा। वे नॉमिनी न चुनने का विकल्प भी चुन सकते हैं। प्रत्येक निवेशक को 3 नॉमिनी का नाम देने की अनुमति होगी। संबंधित सर्कुलर मई 2026 में जारी किया गया था।

 

गोल्ड ETF ट्रेडिंग से जुड़े नए नियम

New Rules 1 September 2026सेबी ने नए गोल्ड ईटीएफ ट्रेडिंग फ्रेमवर्क को पेश किया है, जो 1 सितंबर 2026 से लागू होगा। नए नियमों के तहत ईटीएफ की कीमत तय करने के लिए पिछले कारोबारी दिन के आखिरी 30 मिनट की कारोबार मात्रा के आधार पर निकाली गई औसत कीमत को आधार बनाया जाएगा

Related Posts

बिजनेस

Kitchen Budget Inflation: घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा, प्याज और LPG ने बिगाड़ा रसोई का बजट

October 13, 2026
बिजनेस

UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला

October 13, 2026
बिजनेस

Rupee vs Dollar: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की बढ़त के साथ 95.16 पर पहुंचा

October 13, 2026
बिजनेस

UPI MDR Charges: UPI यूजर्स को राहत, सामान्य लेनेदेन पर नहीं लगेगा कोई MDR चार्ज

October 13, 2026
बिजनेस

Expiry Date on Sweets: सरकार का बड़ा फैसला, अब मिठाई पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, न लिखे पाए जाने पर होगी कार्रवाई

October 13, 2026
बिजनेस

Share market today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, TCS और Infosys बने आज के बड़े गेनर्स

October 13, 2026
Next Post

Kanpur Plane Crash: उड़ान भरते ही विमान में हुआ जोरदार धमाका, क्रैश होने पर दोनों पायलटों की मौत...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर किसानों की बड़ी परेशानि। धान बेचने की अंतिम तिथि से परेशान हैं किसान

Chhatisgarh news: किसानों को मिली बड़ी राहत। धान विक्रय हेतु दो दिन का और समय।

February 4, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जांजगीर चांपा जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

June 18, 2026
Petrol Diesel Price: अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का एक और झटका! पांच दिन में दूसरी बार बढ़ा पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें नई कीमतें

May 19, 2026
*गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना*

*गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना*

July 29, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In