Rule Change 1st December: नवंबर का महीना खत्म होते ही 1 दिसंबर 2026 (December New Rules) से कई बड़े वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े बदलाव लागू होंगे। इनका सीधा असर बैंक ग्राहकों (Banking Rules), क्रेडिट कार्ड (Credit Card Charges) इस्तेमाल करने वालों, पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स और नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों पर पड़ सकता है। SBI कार्ड, HDFC बैंक और ICICI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग नियमों में बदलाव किए हैं। वहीं, NPS के नियमों, टैक्स फाइलिंग की तारीखों और Tata Motors की कारों की कीमतों में भी बदलाव होने जा रहा है। अगर आप भी बैंकिंग, निवेश या टैक्स से जुड़े काम करते हैं, तो दिसंबर में लागू होने वाले इन बदलावों को जानना जरूरी है।
SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए चार्ज
1 दिसंबर 2026 से SBI क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card Charges) के जरिए किए जाने वाले कुछ बड़े ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। 30,000 रुपये से ज्यादा के हर ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर 1% फीस लगेगी। तो एक बिलिंग साइकिल में फ्यूल ट्रांजैक्शन की कुल रकम 50,000 रुपये से ज्यादा होने पर कुल फ्यूल खर्च पर 1% शुल्क लगाया जाएगा। इस बदलाव का असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा, जो क्रेडिट कार्ड से बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल भुगतान करते हैं।
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स में बदलाव
HDFC बैंक (HDFC Bank Credit Card) के बिजब्लैक मेटल क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नियम बदलने जा रहे हैं। 21 दिसंबर 2026 से एक्सेलरेटेड रिवॉर्ड पॉइंट्स पाने के लिए हर स्टेटमेंट साइकिल में कम से कम 50,000 रुपये का योग्य रिटेल खर्च करना जरूरी होगा। इसके अलावा, बैंक ने वाउचर से जुड़े तिमाही खर्च की सीमा भी घटा दी है। पहले यह लिमिट 5 लाख रुपये थी, जिसे अब 4 लाख रुपये कर दिया गया है।
ICICI बैंक के सेविंग्स अकाउंट और कार्ड पर नए नियम
ICICI बैंक (ICICI Bank Rules) के सेविंग्स अकाउंट ग्राहकों के लिए 1 दिसंबर से कैश डिपॉजिट और विड्रॉल के नियम बदल जाएंगे।
हर महीने 3 फ्री कैश विड्रॉल ट्रांजैक्शन की सुविधा होगी।
हर महीने 1 लाख रुपये तक की कॉम्प्लिमेंट्री ट्रांजैक्शन वैल्यू की सीमा रहेगी।
तय सीमा से ज्यादा लेनदेन पर शुल्क 1,000 रुपये पर 3.50 रुपये से बढ़कर 4 रुपये या न्यूनतम 150 रुपये हो जाएगा, जो भी ज्यादा होगा।
इसके अलावा, ICICI बैंक 11 दिसंबर से क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट फीस 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्लस GST करने जा रहा है। वहीं, 15 दिसंबर से कुछ चुनिंदा ICICI डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला कॉम्प्लिमेंट्री INOX बेनिफिट भी बंद हो जाएगा।
NPS के नियमों में बदलाव
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) (NPS Rules) से जुड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) के तहत स्कीमों के वर्गीकरण और प्रस्तुतीकरण के नियमों में संशोधन किया है। नए बदलावों के तहत पेंशन स्कीमों के नाम रखने और उन्हें वेबसाइट व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाने के तरीके को स्पष्ट किया गया है। इससे NPS में निवेश करने वाले ग्राहकों को अलग-अलग स्कीमों की पहचान और जानकारी समझने में आसानी होगी।
टैक्सपेयर्स के लिए दिसंबर में दो अहम डेडलाइन
दिसंबर (Tax Deadline December 2026) का महीना टैक्स से जुड़े कामों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। टैक्सपेयर्स को दो तारीखें याद रखनी होंगी।
15 दिसंबर 2026: एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त जमा करने की अंतिम तारीख। पात्र टैक्सपेयर्स को इस तारीख तक अपने अनुमानित सालाना टैक्स का कम से कम 75% जमा करना होगा।
31 दिसंबर 2026: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बिलेटेड ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख। जो टैक्सपेयर्स तय समय पर अपना ITR दाखिल नहीं कर पाए हैं, उन्हें बिलेटेड रिटर्न की डेडलाइन का ध्यान रखना होगा।
LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव
हर महीने ( LPG Price) की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों के साथ-साथ होर्मुज क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर भी ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है। हालांकि, दिसंबर के लिए सिलेंडर की नई कीमतों का आधिकारिक ऐलान होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
Tata Motors की कारें खरीदना होगा महंगा
अगर आप Tata Motors (Tata Motors Car Price Hike) की नई कार या SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिसंबर से आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। कंपनी ने 24 नवंबर को कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इसके तहत 1 दिसंबर 2026 से पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक समेत अलग-अलग मॉडल की कारों की कीमतें बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अधिकतम 0.5% तक कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि, अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से वास्तविक बढ़ोतरी अलग हो सकती है।
GST रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने की प्रक्रिया बदलेगी
Rule Change 1st December (GST Rules) से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स (CBIC) ने 25 नवंबर को सेंट्रल GST नियम 2017 में संशोधन को नोटिफाई किया है। नए प्रावधानों के तहत GST रजिस्ट्रेशन रद्द कराने के आवेदन की प्रक्रिया में बदलाव होगा। पात्र आवेदनों को GST कॉमन पोर्टल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रोसेस किया जाएगा। जिन मामलों में रिटर्न लंबित हैं या टैक्स बकाया है, उन्हें जांच के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा। इस बदलाव से GST रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
















