• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Kanpur Plane Crash: उड़ान भरते ही विमान में हुआ जोरदार धमाका, क्रैश होने पर दोनों पायलटों की मौत…

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Kanpur Plane Crash यूपी के कानपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। कानपुर में गुरुवार दोपहर उड़ान भर रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुजरात के रहने वाले इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक के ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के तौर पर हुई है।

 

READ ALSO

Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

 

 

गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास विमान तेज धमाके के बाद जमीन पर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।

 

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया एयरक्राफ्ट

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था और उसमें दो पायलट सवार थे। विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी और 20 मिनट बाद वापसी के दौरान क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर धुआं और मलबा फैल गया। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उसमें एयरक्राफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। घटनास्थल पर गंभीर हालत में एक शख्स जमीन पर लेटा नजर आ रहा है।

 

Reaf more New Rules 1 September 2026: 1 सितंबर से बदल जाएंगे 9 बड़े नियम, LPG से लेकर बैंकिंग समेत तक, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

 

घटनास्थल पर जुटी आसपास के गांवों की भीड़

हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पायलट को गंभीर हालत में विमान के मलबे से बाहर निकाला गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल पायलट को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। विमान गिरने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और लोगों को मलबे के पास जाने से रोका।

 

हादसा कैसे हुआ, जांच शुरू

प्रशासन और पुलिस की टीमें हादसे की जांच में जुट गई हैं। विमान किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उड़ान के दौरान उसमें धमाका क्यों हुआ और तकनीकी खराबी की कोई भूमिका थी या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और विमान के क्रैश होने की वास्तविक वजह का इंतजार है।

 

Kanpur Plane Crash, आपको बता दें कि इससे पहले अलास्का के मिलिट्री एयरपोर्ट पर विमान हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मौसम खराब होने के चलते इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। लैंडिंग के दौरान पायलट को रनवे नजर नहीं आ रहा था।

Related Posts

देश

Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

October 13, 2026
देश

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

October 12, 2026
देश

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

October 12, 2026
देश

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

October 12, 2026
देश

India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं

October 12, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

October 11, 2026
Next Post

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में अभी भी 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

रेडक्रॉस से जरूरतमंदों को दिए जाएंगे कृत्रिम अंग-कलेक्टर श्री भीम सिंह

June 1, 2022

राजस्थान को कोयले की आपूर्ति में निर्धारित प्रक्रिया का किया जाएगा पालन-भूपेश बघेल

March 27, 2022

अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन ने कई ट्रेनों पर लगाई ब्रेक, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

June 17, 2022

Cg News Today: ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

August 25, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In