Accident news प्रदेश के छतरपुर में बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा छतरपुर में चौका गांव के पास हुआ। हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
बोलेरो के पखच्चे उड़े
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक औैर बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो के पखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है।
मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल
Accident news जाता है कि बोलेरो में सवार परिवार के लोग बिजावर के रहनेवाले थे और वे बिजावर से बगौता अंतिम संस्कार में जा रहे थे। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस की ओर से अभी मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।















