• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 20, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 *20 जुलाई, रायगढ़* । रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने गैलेक्सी मॉल के लिए लगे बिजली ट्रांसफार्मर से लगे अर्थिंग वायर की लगातार हो रही चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों, दो महिला आरोपियों तथा चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने चोरी गया लगभग 12 किलोग्राम तांबे का अर्थिंग वायर भी बरामद कर लिया है।

READ ALSO

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

 

चोरी को लेकर गैलेक्सी मॉल रायगढ़ में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत शिव राज कुमार साहू (43 वर्ष) निवासी मधुबनपारा द्वारा 18 जुलाई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गैलेक्सी मॉल के पीछे स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर से जुड़े अर्थिंग वायर की लगातार चोरी हो रही है। 15 जुलाई की सुबह ट्रांसफार्मर से जमीन में जुड़े लगभग 10 मीटर लंबे, करीब 12 किलोग्राम वजन के अर्थिंग वायर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹15,000 थी, को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंगपारा निगम कॉलोनी निवासी दो विधि से संघर्षरत बालकों ने अपने मोहल्ले की महिला निशा सारथी एवं रजनी सारथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पुलिस ने सादे वस्त्रों में दोनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर का अर्थिंग वायर चोरी करना तथा चोरी का सामान अपने मोहल्ले के गुड्डू उर्फ रमेश सारथी को बेचना स्वीकार किया।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गुड्डू उर्फ रमेश सारथी के विरुद्ध धारा 317(2) एवं 3(5) BNS जोड़ी तथा उसके कब्जे से चोरी गया लगभग ₹15,000 मूल्य का अर्थिंग वायर बरामद किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दो महिला आरोपियों एवं माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. निशा सारथी, पति सुनील सारथी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, रायगढ़।
2. रजनी सारथी, पति शिवा सारथी, उम्र 27 वर्ष, निवासी मटन मार्केट, जूटमिल, रायगढ़।
3. गुड्डू सारथी उर्फ रमेश सारथी, पिता राजू सारथी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी, थाना जूटमिल, रायगढ़।
4. दो विधि से संघर्षरत बालक।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण व जनसंपर्क

October 24, 2026
Next Post
Raigarh News : बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

Raigarh News : बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि : क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

March 12, 2026

Cg News Raipur: बहनों की खुशहाली, विष्णु सुशासन की रखवाली, महतारी वंदन से आई समृद्धि निराली

August 27, 2026
IND vs SA सीरीज से पहले आई बड़ी खबर, पहले टेस्ट से बाहर हो गया टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी

IND vs SA सीरीज से पहले आई बड़ी खबर, पहले टेस्ट से बाहर हो गया टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी

November 12, 2025
Tata Capital IPO: शेयर बाजार में आज लिस्ट होगा ये मेगा IPO, यहां जानें GMP समेत जानिए पूरी डिटेल

Studds Accessories: आज से खुल रहा है Studds Accessories का IPO, प्राइस बैंड से लेकर GMP की जानकारी तक यहां लीजिए

October 30, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • Flight Ticket Price: यात्रियों को महंगे फ्लाइट टिकटों से मिलेगी राहत, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किराया रहेगा कम
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा! खड़े ट्रक से टकराई बस, कई लोगों की मौत, 10 घायल
  • health tips: बच्चों को हड्डियों को कैसे मजबूत बनाएं, पीडियाट्रिक्स से जानें

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In