• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में हजारों राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट, E-KYC नहीं कराया तो रुक सकता है राशन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 26, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhattisgarh news राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों की अनिवार्य ई-केवाईसी और आधार सीडिंग न कराने वाले हितग्राहियों पर राशन बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। खाद्य विभाग के कड़े निर्देशों के बीच जिले में अभी भी हजारों हितग्राहियों का सत्यापन अधूरा है। इस संकट को टालने और छूटे हितग्राहियों को अंतिम मौका देने के लिए खाद्य विभाग 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय विशेष ‘सेवा सेतु कैंप’ लगाने जा रहा है।

 

READ ALSO

Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान : मेहनत की छांव में पल रहे सपनों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी विवेक की उम्मीद

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

 

शत-प्रतिशत ई-केवाईसी अनिवार्य

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और बोगस कार्डधारियों की छंटनी के लिए शासन ने शत-प्रतिशत ई-केवाईसी अनिवार्य कर रखी है। जिले में उचित मूल्य की दुकानों पर लगातार सर्वर की धीमी गति, बायोमैट्रिक मशीन में बुजुर्गों और बच्चों के फिंगरप्रिंट मैच न होने तथा मोबाइल नंबर लिंक न रहने के कारण बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही सत्यापन कराने से वंचित रह गए हैं।

 

 

यह भी पढ़ेंToday Cg News : सेवा संकल्प अभियान : मेहनत की छांव में पल रहे सपनों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी विवेक की उम्मीद

 

राशन रुकने की आशंका के चलते गरीब परिवारों में लगातार हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। हितग्राहियों की इसी समस्या और मैदानी शिकायतों को देखते हुए खाद्य विभाग ने अब राशन दुकानों के बजाय प्रशासनिक स्तर पर शिविर लगाने का फैसला किया है।

 

लंबित आवेदनों का भी मौके पर ही निराकरण होगा

28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय में नेहरू चौक स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सभाकक्ष और सभी विकासखंडों में जनपद पंचायत कार्यालयों में विशेष काउंटर संचालित होंगे। शिविरों में तकनीकी दल सीधे विभागीय पोर्टल से ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और मोबाइल नंबर अपडेट करने का काम करेगा, ताकि तकनीकी खामियों के कारण किसी भी गरीब का नाम खाद्य सुरक्षा सूची से बाहर न हो।

 

 

इसके अलावा केंद्र की वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और उज्ज्वला गैस कनेक्शन से वंचित हितग्राहियों के लंबित आवेदनों का भी मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

 

सर्वर और अंगूठे के निशान न मिलना सबसे बड़ी बाधा

राशन दुकानों पर ई-केवाईसी के दौरान सबसे बड़ी परेशानी बुजुर्गों व मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों के साथ आ रही है, जिनके हाथों की रेखाएं घिसने से अंगूठा मैच नहीं करता। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लिंक फेल होने से लोग दिनभर कतार में खड़े रहकर बैरंग लौटने को मजबूर थे। इन विशेष शिविरों में आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन और ओटीपी आधारित सत्यापन की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

शिविर में ये कागजात साथ लेकर पहुंचना अनिवार्य

मूल राशन कार्ड: परिवार का प्रचलित राशन कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाएं।

आधार कार्ड: परिवार के जिन सदस्यों का नाम दर्ज है, उन सभी के आधार कार्ड।

लिंक मोबाइल नंबर: आधार से जुड़ा चालू मोबाइल, ताकि ओटीपी सत्यापन तुरंत हो सके।

नवीन आवेदन दस्तावेज: नए नाम जुड़वाने या संशोधन हेतु जन्म प्रमाण पत्र अथवा निवास प्रमाण।

गैस कनेक्शन डायरी: उज्ज्वला योजना में त्रुटि सुधार या नवीन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज।

Chhattisgarh news सुरक्षा कानून के तहत सभी हितग्राहियों की ई-केवाईसी व आधार सीडिंग अनिवार्य है। तकनीकी कारणों से जो हितग्राही छूट गए हैं, उन्हें लाभ दिलाने के लिए ही 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। पात्र नागरिक समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्रों में पहुंचकर सत्यापन कराएं, ताकि राशन आबंटन में कोई व्यवधान न आए।- अमृत कुजूर, खाद्य नियंत्रक बिलासपु

Tags: ​​​​​​​Chhattisgarh News

Related Posts

छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान : मेहनत की छांव में पल रहे सपनों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी विवेक की उम्मीद

September 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

September 26, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बस्तर में राहत-बचाव और स्वास्थ्य सेवाएं तेज

September 26, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश: रायपुर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

September 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 26, 2026
Next Post

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

MV Ocean Winner ship sank: बंगाल की खाड़ी में कार्गो शिप हादसें में 2 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले गए, 21 लोग अब भी लापता

August 23, 2026
छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

November 15, 2025
Chaturmas 2026: चातुर्मास इस तारीख से हो रहा शुरू, जानिए इस बीच क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

Chaturmas 2026: चातुर्मास इस तारीख से हो रहा शुरू, जानिए इस बीच क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?

July 8, 2026
Earthquakes in Afghanistan: 6.3 तीव्रता के तेज भूकंप से हिली इस देश की धरती; अब तक 7 लोगों की मौत, 150 घायल..

Kolkata Earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप के भयानक झटके; दहशत में लोग, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.6 तीव्रता

November 21, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में हजारों राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट, E-KYC नहीं कराया तो रुक सकता है राशन
  • Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान : मेहनत की छांव में पल रहे सपनों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी विवेक की उम्मीद
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In