• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 27, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़:- कांग्रेस के 28 सितंबर के विरोध मार्च को लेकर रायगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता की प्रतिक्रिया पर जिला कांग्रेस के महामंत्री आशीष शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि वोट चोरी के गंभीर सवाल का जवाब देने के बजाय उसे ‘जुमला’ बताना उस पुरानी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें सवाल कठिन हो तो सवाल पूछने वाले पर ही सवाल खड़ा कर दिया जाता है।

READ ALSO

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

Read More : Mobile 30 Days Recharge Plan: मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब 13 नहीं केवल 12 बार करना होगा रिचार्ज..

देश की जनता संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग से सवाल पूछ रही और जवाब देकर चुनाव आयोग पर सफाई भाजपा नेता दे रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि निर्वाचन प्रक्रिया में जो अनियमितता सामने आ रही है उसमें भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत जिम्मेदार हो सकती है।

रायगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता लोकतंत्र और जनादेश की दुहाई दे रहे हैं। कांग्रेस भी मानती है कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है, लेकिन सवाल यह है कि जिस लोकतंत्र की दुहाई दी जा रही है, उसकी चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब कौन देगा? केवल यह कह देने से कि ‘जनता ने हमें चुना है’, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवाल खत्म नहीं हो जाते।

भाजपा नेता कह रहे हैं कि कांग्रेस का भरोसा जनता के बीच कम हुआ है। यदि ऐसा है तो इसका फैसला भी जनता ही करेगी। लेकिन जनता के फैसले का हवाला देकर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवालों से बचना दो अलग-अलग बातों को एक ही तराजू में तौलने जैसा है।

कांग्रेस का सवाल बेहद सीधा है—मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े जिन सवालों पर आपत्तियां उठाई जा रही हैं, उनकी निष्पक्ष जांच में भाजपा को आखिर परेशानी क्या है? अगर सब कुछ नियमानुसार और पारदर्शी है तो जांच से स्थिति और स्पष्ट हो जानी चाहिए।

भाजपा के प्रमुख नेता कांग्रेस से उसके शासनकाल का हिसाब मांग रहे हैं। कांग्रेस जनता के सामने अपना हिसाब देने के लिए तैयार है, लेकिन भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि एक सवाल का जवाब दूसरे सवाल से नहीं दिया जाता। चुनावी प्रक्रिया पर सवाल पूछा जाए और जवाब में सड़क, नाली, विकास और पुराने शासन की कहानी सुनाई जाए, तो इसे जवाब नहीं, विषय बदलने और देश की जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश ही कहा जाएगा।

रायगढ़ में विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले भाजपा नेताओं को यह भी बताना चाहिए कि विकास का विज्ञापन और लोकतांत्रिक पारदर्शिता दो अलग विषय हैं। सड़क बनाना सरकार का काम है और चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी जिम्मेदारी।

कांग्रेस को ‘भ्रम की राजनीति’ का आरोप देने वाले भाजपा नेताओं से कांग्रेस पूछना चाहती है—अगर कांग्रेस भ्रम फैला रही है तो वास्तविक तथ्य सामने रखिए, दस्तावेज सामने रखिए, जांच कराइए और दूध का दूध, पानी का पानी कर दीजिए। लेकिन सवाल उठते ही उसे ‘जुमला’ कह देना कहीं न कहीं जवाब से बचने की राजनीति और सवालों पर पर्दा डालने की कोशिश को ही उजागर करता है।

भाजपा के प्रमुख नेता कह रहे हैं कि जनता नारे नहीं, काम देख रही है। कांग्रेस भी यही कह रही है—जनता केवल उद्घाटन के पत्थर नहीं देखती, वह यह भी देखती है कि उसके मौलिक,लोकतांत्रिक अधिकार कितने सुरक्षित हैं।

और जहां तक जनादेश के सम्मान की बात है, कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि जनादेश का सम्मान तभी मजबूत होता है जब मतदाता के वोट पर भी उतना ही भरोसा हो जितना सत्ता के दावे पर।

इसलिए भाजपा नेताओं से कांग्रेस की सीधी अपील है—
कांग्रेस के विरोध मार्च से परेशान होने की जरूरत नहीं है, देश में उठ रहे सवालों का जवाब दीजिए।
‘वोट चोरी’ को जुमला कहने के बजाय वास्तविक तथ्यों से खारिज कीजिए।
आरोप गलत हैं तो जांच का स्वागत कीजिए।
और अगर सब कुछ पारदर्शी है तो पारदर्शिता साबित करने में इतनी बेचैनी क्यों?

Read More : Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

लोकतंत्र में जनता को उपदेश नहीं, स्पष्ट जवाब चाहिए। कांग्रेस सवाल पूछती रहेगी और जनता के सामने लोकतांत्रिक अधिकारों तथा चुनावी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाती रहेगी।

आशीष शर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहनों से 129.840 टन स्क्रैप जब्त

September 26, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 4.69 करोड़ के माल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

New Labour Codes: इस दिन से पूरी तरह से लागू होगा New Labour Code! मसौदा जल्द प्री-पब्लिश करेगी सरकार

New Labour Codes: इस दिन से पूरी तरह से लागू होगा New Labour Code! मसौदा जल्द प्री-पब्लिश करेगी सरकार

December 4, 2025

नोकिया लॉन्च करने जा रहा है Nokia G21, बेहद कम कीमत में होगा उपलब्ध,इसके फीचर्स हुए लीक

February 3, 2022

UPI Payment Charges: दो हज़ार रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज, लेकिन आम आदमी को नहीं देना होगा 1 भी रुपया, जानिए नियम

September 16, 2026

पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल के क्यों हैं कम कीमतें?

March 31, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news today: पत्नी पर शक के चलते पति ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों की भी ले ली जान
  • chhattisgarh top news: रेस्टोरेंट-लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले कराया था कमरा बुक
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 4.69 करोड़ के माल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
  • Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In