• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, July 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल : हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 27, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल : हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, दिनांक 27 जुलाई 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा एक अभिनव एवं जनहितकारी अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रोहित बंजारे के नेतृत्व में कल रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क और सड़क किनारे घूम रहे घुमंतू एवं आवारा मवेशियों के गले में रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप बैंड लगाए गए तथा पशुपालकों और पुलिस मित्रों को मवेशियों के गले में रेडियम पट्टे लगाने वितरण किया गया है। इस अभियान के तहत आज भी यातायात पुलिस द्वारा कोतरारोड क्षेत्र में घुमंतू मवेशियों को रेडियम पट्टे लगाए गए।

READ ALSO

Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार

Raigarh News : जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

बरसात के मौसम में मवेशी अक्सर हाईवे, सड़कों पर बैठ जाते हैं या अचानक सड़क पार करने लगते हैं। रात के समय कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को वे समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। इसी जोखिम को कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया। रेडियम बैंड वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही दूर से चमकते हैं, जिससे चालक समय रहते मवेशियों को देखकर वाहन की गति नियंत्रित कर सकते हैं और दुर्घटनाओं से बचाव संभव हो पाता है।

अभियान के दौरान हाईवे किनारे बसे गांवों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालकों से भी यातायात पुलिस ने संवाद किया। उन्हें अपने-अपने गांवों के मवेशियों के गले में रेडियम पट्टे लगाने, मवेशियों को खुले में सड़क पर नहीं छोड़ने तथा उनके लिए घर अथवा गौठान में चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने की समझाइश दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों पर खुला न छोड़ें तथा सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। वहीं वाहन चालकों से भी विशेष रूप से बरसात एवं रात्रि के समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सतर्कता के साथ वाहन चलाने तथा हाईवे पर मवेशी दिखाई देने पर संयम एवं सावधानी बरतने की अपील की गई।

जनजागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और ऐसे नवाचारों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। मानव जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की रक्षा के उद्देश्य से चलाया गया यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बरसात के मौसम में हाईवे पर घूमने वाले मवेशी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में सड़क पर न छोड़ें, उनके लिए घर अथवा गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था करें और उनके गले में रेडियम बैंड (पट्टे) लगाएं। पुलिस का यह अभियान जनसहयोग से ही सफल होगा।”*

Related Posts

Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार

July 26, 2026
Raigarh News : जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

July 26, 2026
Raigarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान

July 25, 2026
Raigarh News : निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

July 25, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट”में 14 लाख कीमती 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट”में 14 लाख कीमती 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा

July 25, 2026
Raigarh News : निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद
रायगढ़

Raigarh News : निगरानी बदमाश महेश पैंकरा फिर चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

July 25, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • August Vrat Tyohar List: अगस्त में रक्षाबंधन से लेकर नाग पंचमी तक, जानिए कौन सा त्योहार किस दिन पड़ेगा? यहां देखें लिस्ट
  • NEET paper leak: नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, जानिए नया कानून
  • ITR Filing: ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा आईटीआर हुए फाइल
  • Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल : हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In