• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : घरघोड़ा के ग्राम नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 30, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 30 अक्टूबर* । जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” को अब पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से भी मजबूती दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा जहां अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के दुष्परिणामों को लेकर लोगों को जागरूक कर गांवों को नशामुक्त बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ के ग्रामीणों ने सामूहिक पहल करते हुए गांव में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया है।

READ ALSO

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

Read More : Prahar Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

ग्राम नवागढ़ में ग्रामीणों द्वारा इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि गांव का यह कदम केवल शराबबंदी तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है। उन्होंने कहा कि घरघोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में कई बार सड़क दुर्घटनाओं में नशे में वाहन चलाना एक प्रमुख कारण सामने आता है। नशे का असर केवल सड़क दुर्घटनाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और अन्य अपराधों का कारण भी बनता है।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि जिस तरह एक व्यक्ति को देखकर दूसरा व्यक्ति गलत आदत अपनाता है, उसी तरह एक गांव की अच्छी पहल दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवागढ़ के ग्रामीणों द्वारा लिया गया यह संकल्प आसपास के अन्य गांवों को भी नशे से दूर रहने और अपने गांव को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीणों ने जब सामूहिक रूप से शराबबंदी का निर्णय लिया है, उसके बाद यदि गांव में चोरी-छिपे अवैध शराब बनाने या बेचने की शिकायत मिलती है तो पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

ग्राम नवागढ़ के ग्रामीणों ने भी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं गांव में जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि वे गांव में शराबबंदी के निर्णय को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आपसी सहयोग बनाए रखेंगे तथा अवैध शराब के संबंध में पुलिस को आवश्यक सूचना देंगे।

रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” अब कार्रवाई के साथ सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है—ताकि नशामुक्त गांव, सुरक्षित परिवार और अपराधमुक्त समाज की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सके।

Read More : Big breaking: भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब ₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की कार्रवाई से पूरी नहीं हो सकती। जब पुलिस के साथ समाज और ग्रामीण स्वयं आगे आते हैं, तभी नशामुक्ति का अभियान मजबूत होता है। किसी गांव द्वारा स्वेच्छा से शराबबंदी का निर्णय लेना सामाजिक जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का सकारात्मक उदाहरण है। रायगढ़ पुलिस ऐसे हर प्रयास में ग्रामीणों के साथ खड़ी है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से ओडिशा से बरामद हुई नाबालिग, आरोपी युवक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 10 साल पहले जमीन ली, वादे किए… अब फिर 7 गांवों की बारी!बरौद खदान विस्तार पर ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- पहले पुराने वादों का हिसाब दो, फिर नई जमीन की बात करो

September 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन

September 29, 2026
Next Post

Raigarh News : 10 साल पहले जमीन ली, वादे किए… अब फिर 7 गांवों की बारी!बरौद खदान विस्तार पर ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- पहले पुराने वादों का हिसाब दो, फिर नई जमीन की बात करो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

CG Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी कड़के की ठंड, 48 घंटे तक शीतलहर का अलर्ट, राजधानी में धुंध की चेतावनी

CG Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में अब पड़ेगी कड़के की ठंड, 48 घंटे तक शीतलहर का अलर्ट, राजधानी में धुंध की चेतावनी

December 29, 2025

शुरूआती रुझान आते ही खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की कवादत हुई शुरू

April 16, 2022
Current news in CG: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, झीरम नक्सल हमले के मास्टरमाइंड समेत 10 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

Current news in CG: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, झीरम नक्सल हमले के मास्टरमाइंड समेत 10 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

November 28, 2025
8वें वेतन आयोग पर एक बड़ा अपडेट कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्ते, पेंशन के..

8वें वेतन आयोग पर एक बड़ा अपडेट कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्ते, पेंशन के..

February 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश
  • Cement Price hike: घर बनाने वालों को झटका; अक्टूबर में ₹20 तक महंगी हो सकती है बोरी
  • Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
  • WhatsApp: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, 1 October से Business यूजर्स को देना होगा चार्ज

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In