WhatsApp 1 अक्टूबर से वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए चार्ज देना होगा। मेटा ने बिजनेस यूजर्स के लिए वॉट्सऐप पर मैसेज की फ्री सर्विस को बंद करने का ऐलान किया है। वॉट्सऐप बिजनेस पर मैसेज भेजने को हर मैसेज का चार्ज देना होगा। कंपनी ने इसकी तैयारी कर ली है। हालांकि, यह चार्ज केवल वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स के लिए है। आम वॉट्सऐप यूजर्स के लिए मैसेज भेजने के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस साल मई में WhatsApp Plus सर्विस भी शुरू कर चुका है।
पेमेंट मेथड जोड़ना अनिवार्य
मार्क जुकरबर्ग की कंपनी ने वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके अकाउंट में पेमेंट मेथड पहले से नहीं जुड़ा है तो वो 30 सितंबर तक इसे जोड़ लें। अगर बिजनेस यूजर्स ऐसा नहीं करते हैं तो उनके द्वारा भेजे गए वॉट्सऐप मैसेज यूजर्स को डिलीवर नहीं होंगे। ये वो यूजर्स हैं जो वॉट्सऐप बिजनेस पर अपना बिजनेस रजिस्टर करा चुके हैं। इन यूजर्स के लिए 24 घंटे कस्टमर सर्विस विंडो वाले मैसेज के लिए अब यह चार्ज वसूला जाएगा।
मेटा फिलहाल बिजनेस यूजर्स से केवल मार्केटिंग, यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन टेम्पलेट मैसेज के लिए चार्ज वसूलता है। नॉन-टेम्पलेट सर्विस 1 नवंबर 2024 से पूरी तरह से फ्री है। वहीं, 24 घंटे कस्टमर सर्विस वाले मैसेज भी 1 जुलाई 2025 से फ्री है। हालांकि, अब इन सर्विस के लिए बिजनेस यूजर्स को चार्ज देना होगा। 1 अक्टूबर 2026 से वॉट्सऐप इन दोनों टेम्प्लेट और 24 घंटे कस्टमर सर्विस वाले मैसेज के लिए चार्ज वसूलेगा।
Read more Pradosh Vrat: अक्टूबर का पहला प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और शुभ योग
कितना होगा चार्ज?
Meta ने 1 सितंबर को ही वॉट्सऐप बिजनेस सर्विस के लिए मैसेज चार्ज की दर तय कर दी थी। यूजर्स से मैसेज के लिए टोकन बेस्ड चार्ज वसूला जाएगा यानी जितने टोकन खर्च किए जाएंगे, उतना चार्ज देना होगा। यह चार्ज एआई प्रोसेसिंग और मैसेज डिलिवरी दोनों के लिए लगेगा। अमेरिका में वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को 1 मिलियन यानी 10 लाख टोकन के लिए 2 डॉलर यानी लगभग 180 रुपये चार्ज किया जाएगा। भारत की प्राइसिंग को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है।
WhatsAppवॉट्सऐप बिजनेस पर एक मैसेज के लिए वॉट्सऐप 20,000 से लेकर 25,000 टोकन चार्ज किया जाएगा। यानी यूजर्स 1 मिलियन यानी 10 लाख टोकन में करीब 35 से 40 मैसेज ही भेज पाएंगे। अगर इसे भारतीय करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो वॉट्सऐप पर प्रति मैसेज करीब 4 रुपये का चार्ज लग सकता है।













