• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, November 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Insurance: 15 दिसंबर से कार-बाइक इंश्योरेंस में होने जा रहा बड़ा बदलाव, यहां जानें IRDAI का 4-लेयर सिस्टम

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 4, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Insurance अगर आपके पास कार या बाइक है और आप उसका इंश्योरेंस कराते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। आने वाले दिनों में मोटर इंश्योरेंस खरीदने का तरीका बदलने वाला है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने कार और दोपहिया वाहनों के इंश्योरेंस के लिए नया 4-लेयर सिस्टम लागू करने का फैसला किया है।

आने वाले दिनों में मोटर इंश्योरेंस खरीदने का तरीका बदलने वाला है। अब वाहन मालिकों को अपनी जरूरत के हिसाब से इंश्योरेंस कवर चुनने की ज्यादा आजादी मिलेगी। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने कार और दोपहिया वाहनों के इंश्योरेंस के लिए नया 4-लेयर सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। यह नया नियम 15 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगा। इसका मकसद इंश्योरेंस पॉलिसी को आसान और पारदर्शी बनाना है, ताकि ग्राहकों को यह साफ पता चल सके कि वे किस चीज के लिए प्रीमियम चुका रहे हैं और उन्हें क्या-क्या सुरक्षा मिल रही है।

READ ALSO

Sugar price hiked: त्योहारों से पहले महंगी हुई चीनी, ₹4 किलो तक बढ़े दाम; जानिए कितनी हुई खुदरा कीमत

Ghee Butter Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार! 50 रुपये तक बढ़े घी-बटर के दाम, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

 

 

क्या है IRDAI का नया 4-लेयर इंश्योरेंस सिस्टम?

IRDAI के नए नियमों के मुताबिक, अब कार और बाइक इंश्योरेंस को चार अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाएगा। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार इन कवर का चुनाव कर सकेंगे। ये चार हिस्से इस प्रकार हैं:

 

थर्ड पार्टी लायबिलिटी कवर: यह कवर पहले की तरह अनिवार्य रहेगा। अगर आपके वाहन से किसी दूसरे व्यक्ति, वाहन या संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो इस कवर के तहत उसकी भरपाई की जाती है।

कानूनी देनदारी कवर: इस कवर के तहत कार में बैठे यात्रियों या बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति (पिलियन राइडर) के प्रति वाहन मालिक की कानूनी जिम्मेदारी को कवर किया जाएगा।

पर्सनल एक्सीडेंट कवर: इस कवर में दुर्घटना की स्थिति में व्यक्तिगत दुर्घटना से जुड़ी सुरक्षा मिलेगी। वाहन मालिकों के लिए अनिवार्य पर्सनल एक्सीडेंट कवर से जुड़े मौजूदा नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

ओन डैमेज कवर: इसके तहत दुर्घटना, आग, चोरी या अन्य कवर किए गए कारणों से खुद के वाहन को होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है।

कौन-से इंश्योरेंस कवर लेना जरूरी होगा?

नए सिस्टम में केवल थर्ड पार्टी लायबिलिटी इंश्योरेंस अनिवार्य रहेगा। बाकी कवर वैकल्पिक होंगे। हालांकि, वाहन मालिकों के लिए अनिवार्य पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस से जुड़े मौजूदा नियमों का पालन करना होगा। यानी ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से एक्स्ट्रा कवर चुन सकेंगे।

 

Read more Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा एप केस में सौरभ चंद्राकर को आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

इंश्योरेंस खरीदते समय मिलेगा नया फॉर्म

IRDAI ने सभी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को एक समान पॉलिसी दस्तावेज और कस्टमर ऑप्शन फॉर्म लागू करने का निर्देश दिया है। इस फॉर्म के जरिए ग्राहक चुन सकेंगे कि उन्हें कौन-कौन से इंश्योरेंस कवर चाहिए। इसके अलावा, इंश्योरेंस कंपनियों को पॉलिसी खरीदते समय कस्टमर इंफॉर्मेशन शीट (CIS) भी देनी होगी। इसमें हर कवर की जानकारी और उसके लिए लिए जाने वाले प्रीमियम का ब्योरा होगा। ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपनी पसंद के कवर चुन सकेंगे।

 

पुरानी पॉलिसी वालों को भी मिलेगा फायदा

जिन लोगों के पास पहले से कार या बाइक का इंश्योरेंस है, उन्हें भी नए नियमों का फायदा मिलेगा। मौजूदा पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी की अवधि के दौरान अतिरिक्त प्रीमियम चुकाकर यात्रियों या पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए कानूनी देनदारी कवर जुड़वा सकेंगे।

 

15 दिसंबर से बीमा सुगम पर भी मिलेगा नया इंश्योरेंस

InsuranceIRDAI ने बीमा कंपनियों को नए 4-लेयर सिस्टम को बीमा सुगम प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने का निर्देश भी दिया है। इसके लिए 15 दिसंबर 2026 की समयसीमा तय की गई है। हालांकि, कंपनियां नए इंश्योरेंस प्रोडक्ट तैयार करने और ओन डैमेज कवर का प्रीमियम तय करने के लिए स्वतंत्र रहेंगी। IRDAI के मुताबिक, यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के अनुपालन में किया गया है। नए सिस्टम से ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक इंश्योरेंस चुनने और पॉलिसी की शर्तों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

Related Posts

बिजनेस

Sugar price hiked: त्योहारों से पहले महंगी हुई चीनी, ₹4 किलो तक बढ़े दाम; जानिए कितनी हुई खुदरा कीमत

November 4, 2026
बिजनेस

Ghee Butter Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार! 50 रुपये तक बढ़े घी-बटर के दाम, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

November 4, 2026
बिजनेस

Loan Rates: दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन; बढ़ाया MCLR, इस दिन से नई दरें लागू

November 4, 2026
बिजनेस

Gold Silver price: दिवाली-धनतेरस से पहले सोने-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा रेट

November 4, 2026
बिजनेस

Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल एक्सपोर्ट हुआ सस्ता, डीजल पर बढ़ा शुल्क, क्या आज सस्ता हुआ ईंधन?

November 4, 2026
बिजनेस

Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में 9% की बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें आज के रेट

November 3, 2026
Next Post

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

New Pension Rules: PFRDA ने जारी की नई गाइडलाइंस, UPS पेंशन स्कीम के नियमों में हुआ बड़ा बदलना

New Pension Rules: PFRDA ने जारी की नई गाइडलाइंस, UPS पेंशन स्कीम के नियमों में हुआ बड़ा बदलना

December 13, 2025

Tata Motors Price Hike: 1 सितंबर से महंगी हो जाएंगी TATA की कारें, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम?

August 21, 2026

Uttar Pradesh: योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, विधायक चुनेंगे नेता

March 24, 2022

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

September 12, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
  • Insurance: 15 दिसंबर से कार-बाइक इंश्योरेंस में होने जा रहा बड़ा बदलाव, यहां जानें IRDAI का 4-लेयर सिस्टम
  • Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा एप केस में सौरभ चंद्राकर को आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया
  • Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In