• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Tata Motors Price Hike: 1 सितंबर से महंगी हो जाएंगी TATA की कारें, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 21, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Tata Motors Price Hike फेस्टिव सीजन की शुरुआत से ठीक पहले नई कार खरीदने का विचार कर रहे ग्राहकों बड़ा झटका लगा है। मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स के बाद अब देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPV) ने भी अपनी कारों और एसयूवी (SUV) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, नए दाम 1 सितंबर 2026 से लागू होंगे। खास बात यह है कि कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि टाटा की EV कारें भी महंगी होंगी।

 

READ ALSO

ICICI bank: इस प्राइवेट बैंक दिसंबर से बदल रहा क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए ग्राहकों के ऊपर क्या पड़ेगा असर

Indian Rupee Today: रुपये ने किया कमाल, सात महीने का उच्चतम स्तर छुआ, विदेशी निवेश से मिली मजबूती

Read more IndiGo Airlines: फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर; IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

 

25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

टाटा मोटर्स ने बताया कि उसकी कारों और SUV की कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट पर समान बढ़ोतरी नहीं होगी। यानी किस कार की कीमत कितनी बढ़ेगी, यह उसके मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा। कंपनी का कहना है कि कीमत बढ़ाने का फैसला बढ़ती इनपुट लागत और लगातार बने हुए महंगाई के दबाव को देखते हुए लिया गया है।

 

पेट्रोल-डीजल के साथ EV भी होंगी महंगी

इस बार टाटा मोटर्स की कीमत बढ़ोतरी का असर उसके पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो पर पड़ेगा। इसमें ICE यानी पेट्रोल-डीजल इंजन वाली कारों के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) भी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, वह बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है। हालांकि, लागत के कुछ हिस्से का बोझ ग्राहकों पर कीमत बढ़ाकर डाला जाएगा। कंपनी ने कहा है कि कीमतों में बदलाव के बावजूद गाड़ियों की वैल्यू को बनाए रखने की कोशिश की जाएगी।

 

 

1 जुलाई को भी बढ़े थे दाम

टाटा मोटर्स ने इससे पहले 1 जुलाई 2026 को भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब 2 महीने के अंदर ही कंपनी ने एक बार फिर कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। इससे नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों का बजट प्रभावित हो सकता है।

 

हुंडई ने भी बढ़ाए दाम

Tata Motors Price Hikeटाटा मोटर्स का यह फैसला ऐसे समय आया है जब ऑटो सेक्टर में दूसरी कंपनियां भी कीमत बढ़ा रही हैं। इससे पहले हुंडई मोटर्स ने सितंबर से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का ऐलान किया था। वहीं, मारुति सुजुकि ने 1 अगस्त से ही अपनी गाड़ियों के रेट बढ़ा दिए हैं। कंपनियों के मुताबिक, कच्चे माल की बढ़ती कीमत, ऑपरेशनल खर्च और मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के कारण लागत का दबाव बढ़ रहा है।

 

 

Related Posts

बिजनेस

ICICI bank: इस प्राइवेट बैंक दिसंबर से बदल रहा क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए ग्राहकों के ऊपर क्या पड़ेगा असर

November 20, 2026
बिजनेस

Indian Rupee Today: रुपये ने किया कमाल, सात महीने का उच्चतम स्तर छुआ, विदेशी निवेश से मिली मजबूती

November 20, 2026
बिजनेस

Gold Price today: सोना 4,400 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें आज का ताजा रेट

November 20, 2026
बिजनेस

PUC Certificate New Rules 2026: BS-6 गाड़ियों के लिए भी सरकार ने बदले प्रदूषण जांच के नियम, जानें क्या है नए नियम

November 19, 2026
बिजनेस

EPFO: PF खाताधारकों को बड़ी राहत, अब 55 की उम्र से पहले पीएफ खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

November 19, 2026
बिजनेस

Is Bank Open Tomorrow: कल शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? बैंक जाने से पहले जान लें पूरा अपडेट

November 19, 2026
Next Post

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट : फरार कुख्यात क्रिकेट सटोरिया सानू बेरीवाल दो साथियों समेत गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Samsung: 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A07s भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

September 9, 2026
Indian Railway: Indian Railway के नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से कम उम्र के बच्चे ट्रेन में फ्री में कर सकते हैं सफर

Tatkal Ticket New Rule: रेलवे ने तत्‍काल ट‍िकट बुक‍िंग के न‍ियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इसके बिना काउंटर से नहीं मिलेगा टिकट

December 3, 2025

iPhone Duo: iPhone Duo की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, जानें कीमत और फीचर्स

October 17, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

December 28, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rashifal For Today : आज एकादशी-द्वादशी के संयोग में इन राशि वालों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते? पढ़िए 21 नवंबर का राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • ICICI bank: इस प्राइवेट बैंक दिसंबर से बदल रहा क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए ग्राहकों के ऊपर क्या पड़ेगा असर
  • Cg News,: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In