Chhattisgarh Liquor Scam छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि विकास अग्रवाल पिछले कई सालों से फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे भारत लाने की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।
अक्टूबर में UAE अधिकारियों ने पकड़ा था
मिली जानकारी के अनुसार, विकास अग्रवाल को अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में दुबई में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह UAE अधिकारियों की हिरासत में है। अधिकारियों के मुताबिक, उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण (CG Sharab Ghotala) की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे जल्द भारत लाया जा सकता है।
शराब सिंडिकेट के वित्तीय लेनदेन में अहम भूमिका
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के मुताबिक, विकास अग्रवाल कथित शराब सिंडिकेट में ग्राउंड लेवल फाइनेंशियल मैनेजर की भूमिका निभा रहा था। उस पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन इकट्ठा कर अनवर ढेबर तक पहुंचाने का आरोप है। जांच एजेंसी ने उसकी भूमिका को सिंडिकेट के वित्तीय लेनदेन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया है।
2,883 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच
ED के अनुसार, छत्तीसगढ़ में साल 2019 से 2023 के बीच कथित शराब सिंडिकेट ने अलग-अलग तरीकों से 2,883 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई की। इसमें सरकारी शराब दुकानों के जरिए बेहिसाब शराब की बिक्री, शराब (CG Liquor Scam) की खरीद कीमतों में कथित हेरफेर और विदेशी शराब लाइसेंस से कमीशन वसूली जैसे आरोप शामिल हैं। मामले में जांच एजेंसियां अब तक कई चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैं।
भारत आने के बाद हो सकती है पूछताछ
Chhattisgarh Liquor Scamविकास अग्रवाल की गिरफ्तारी को शराब घोटाला मामले की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। भारत लाए जाने के बाद जांच एजेंसी उससे कथित वित्तीय लेनदेन, कमीशन के नेटवर्क और विदेशों में भेजी गई रकम को लेकर पूछताछ कर सकती है। (Chhattisgarh Sharab Ghotala) हालांकि, भारत लाने की अंतिम तारीख और आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
















