Raipur Fire Accident: राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह है कि इस पर काबू पाने के लिए पिछले 4 से 5 घंटों से लगातार मशक्कत की जा रही है। आग बुझाने के लिए नगर निगम और निजी प्लांटों की करीब 12 से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। वहीं, आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है।नक्शे देखें
इलाके में मची अफरा-तफरी
दरअसल, रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में टैंक और पाइप का निर्माण किया जाता है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम और निजी प्लांटों की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग इतनी भीषण है कि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।नक्शे देखें
12 से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जिलों से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया है। रायपुर एयरपोर्ट से भी दमकल वाहन बुलाया गया है। इसके अलावा SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। कुल मिलाकर 12 से 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है। आग की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह समेत जिला प्रशासन और पुलिस समेत SDRF के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है।
लाखों का सामान जलकर खाक
SDRF अधिकारी के मुताबिक आग की लपटें आसपास की फैक्ट्रियों तक न पहुंचें, इसके लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन और दमकल विभाग की प्राथमिकता आग को दूसरी फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकना है। इस भीषण अग्निकांड में फैक्ट्री को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा आग पूरी तरह बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही सामने आ पाएगा।
आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। माहेश्वरी मार्केटिंग नामक इस फैक्ट्री में गजराज पाइप नामक प्लास्टिक पाइप और छत पर रखी जाने वाली प्लास्टिक टंकी बनाने का काम किया जाता है, हलांकि फैक्ट्री त्यौहार होने के कारण पिछले एक हफ्ते से बंद पडी है और फैक्ट्री के मालिक केदारनाथ माहेश्वरी परिवार समेत रायपुर से बाहर गए है।नक्शे देखें
फिर ब्रिगेड, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर
Raipur Fire Accidentफिलहाल, भनपुरी स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। दमकल विभाग, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है, मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। अब देखना होगा कि आग पर पूरी तरह कब तक काबू पाया जा सकता है और जांच में आग लगने की असल वजह क्या सामने आती है।














