• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News : पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Today Cg News :  दुर्ग, 12 नवम्बर 2026/

प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन का उद्देश्य बन जाए, तो छोटी-सी पहल भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायी सोच के साथ ग्राम डूंडेरा निवासी श्री रोम शंकर यादव अपनी संस्था ‘हितवा संगवारी’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनके लिए पौधारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि खुशियों को यादगार बनाने और अपनों की स्मृतियों को प्रकृति में जीवित रखने का एक भावनात्मक माध्यम है।
श्री रोम शंकर यादव और उनकी पूरी टीम ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। संस्था द्वारा बच्चों के जन्मदिन, किसी प्रियजन के निधन, पुण्यतिथि तथा महापुरुषों की जयंती जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण कराया जाता है। इस पहल के माध्यम से वे लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि खुशियों के अवसर हों या अपनों की यादें, हर मौके को प्रकृति के नाम किया जा सकता है। किसी बच्चे के जन्मदिन पर लगाया गया पौधा उसके साथ बढ़ता है, तो किसी दिवंगत प्रियजन की स्मृति में रोपा गया वृक्ष उनकी यादों को हरियाली के रूप में हमेशा जीवित रखता है।
श्री रोम शंकर यादव की यह पहल समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और भावनात्मक जुड़ाव विकसित करने का माध्यम बन रही है। उनका प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के किसी न किसी खास अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण मिल सके। उनके इसी निस्वार्थ सामाजिक योगदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।
मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय संदेश और प्रशंसा से अभिभूत श्री रोम शंकर यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। वे भविष्य में भी अपनी पूरी टीम के साथ पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। श्री रोम शंकर यादव की यह पहल हमें एक सुंदर संदेश देती है कि ’किसी की खुशी को पौधे के रूप में और किसी की स्मृति को वृक्ष के रूप में संजोया जा सकता है।’ क्योंकि एक पौधा लगाना केवल धरती को हरियाली देना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और उम्मीद बोना भी है।

READ ALSO

Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

Today Cg News: विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News: विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले बोनस भुगतान के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसानों को प्रति एकड़ इतने रुपये का मिलेगा बोनस

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार

November 13, 2026
Next Post

chhath puja: आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें पूजन विधि और 4 दिनों का पूरा कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News: रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास- प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम

Raigarh News: रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास- प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम

December 23, 2025
Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

August 2, 2026
CBSE: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन की आज है आखिरी डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

CBSE: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन की आज है आखिरी डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

June 7, 2026
Rashifal For Today: मकर राशि वालों आज आपको लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जाने अन्य राशियों का राशिफल

Rashifal: वृश्चिक राशि वालों आज आपकी सुख – सुविधाओं में होगी वृद्धि, जाने बाकि राशियों का हाल

June 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Microsoft Server Down: 16 घंटे से ज्यादा ठप रहीं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, कंपनी को 93 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
  • Ramayana Box Office Collection: आठ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में ‘रामायण’ की एंट्री, टूटे कई रिकॉर्ड
  • Raigarh News : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In