Raigarh news रायगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। रायगढ़ इस्पात में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टीम कंपनी से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। जानकरी के अनुसार पूंजीपथरा के देलारी इस्पात में कार्रवाई जारी है।
आयकर विभाग की टीम ने दी दबिश
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम रायगढ़ इस्पात पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की। टीम कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
read more Amla Navami: आज है आंवला नवमी, नोट करें शुभ मुहूर्त, विधि और कथा
कार्रवाई के कारणों का अभी खुलासा नहीं
Raigarh newsफिलहाल आयकर विभाग की इस कार्रवाई के पीछे की वजह और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।















