• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, November 19, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

EPFO: PF खाताधारकों को बड़ी राहत, अब 55 की उम्र से पहले पीएफ खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 19, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

EPFO कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को राहत देते हुए आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने पात्र PF बैलेंस का 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। इसके साथ ही बेरोजगारी की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए जरूरी इंतजार भी कम कर दिया गया है। इसके अलावा, रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय उसे किस्तों में निकाल सकेंगे।

 

READ ALSO

Is Bank Open Tomorrow: कल शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? बैंक जाने से पहले जान लें पूरा अपडेट

HDFC Bank: HDFC बैंक ने Credit Card से जुड़े नियम बदले, इस दिन से होंगे लागू

Read more Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

अब 90 फीसदी तक निकाल सकेंगे PF का पैसा

EPFO के नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने पात्र प्रोविडेंट फंड बैलेंस का अधिकतम 90 फीसदी तक हिस्सा निकाल सकेंगे। पहले आंशिक निकासी की अधिकतम सीमा 75 फीसदी थी। यानी अब जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपनी PF बचत का पहले से ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल कर पाएंगे।हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर सदस्य बिना किसी शर्त के 90 फीसदी रकम निकाल सकता है। निकासी की अनुमति उसके उद्देश्य, पात्रता और संबंधित नियमों पर निर्भर करेगी। EPFO ने रिटायरमेंट के लिए बचत पूरी तरह खत्म न हो, इसके लिए कुछ रकम खाते में सुरक्षित रखने का प्रावधान भी बनाए रखा है।

 

बेरोजगारी में अब दो महीने बाद निकाल सकेंगे पैसा

नए नियमों में सबसे बड़ी राहत उन कर्मचारियों को मिली है, जिनकी नौकरी चली जाती है। पहले बेरोजगारी की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए 12 महीने की सदस्यता अवधि पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था। अब इस अवधि को घटाकर सिर्फ दो महीने कर दिया गया है। इस बदलाव से नौकरी छूटने के बाद आर्थिक संकट का सामना कर रहे कर्मचारियों को अपनी बचत तक पहुंचने में आसानी होगी। हालांकि, निकासी के लिए लागू पात्रता शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

 

किन कामों के लिए निकाल सकते हैं PF का पैसा?

EPF योजना के तहत सदस्य कई जरूरी कामों के लिए आंशिक निकासी कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

 

इलाज: खुद या परिवार के किसी सदस्य के इलाज और मेडिकल खर्च के लिए।

पढ़ाई: खुद या परिवार के सदस्यों की शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए।

शादी: सदस्य या परिवार के सदस्यों की शादी के लिए।

मकान: घर या फ्लैट खरीदने, जमीन लेने, मकान बनाने, होम लोन चुकाने या पुराने घर की मरम्मत के लिए।

विशेष परिस्थितियां: तय नियमों और शर्तों के तहत अन्य विशेष जरूरतों के लिए भी निकासी की सुविधा है।

तीन कैटेगरी में बांटे गए निकासी के नियम

ईपीएफ स्कीम,, 2026 के तहत आंशिक निकासी से जुड़े प्रावधानों को तीन बड़ी कैटेगरी में रखा गया है। इनमें जरूरी जरूरतें, आवास संबंधी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं। हर कैटेगरी के लिए पात्रता, निकासी की सीमा और कितनी बार पैसा निकाला जा सकता है, इसकी अलग-अलग शर्तें लागू होंगी।

 

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी SWP की सुविधा

EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय उसे किस्तों में ले सकेंगे। इससे उन्हें हर महीने या तय समय पर नियमित रूप से पैसा मिलता रहेगा और उनकी बचत भी सुरक्षित रहेगी। इस सुविधा की खास बात यह है कि PF की जमा रकम पर कर्मचारी का मालिकाना हक बना रहेगा। अगर किस्तों में पैसा मिलने के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसका नॉमिनी या आश्रित बची हुई रकम निकाल सकेगा या फिर नियमित किस्तें पाने का ऑप्शन चुन सकेगा। EPFO के मुताबिक, इस योजना का मकसद रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को नियमित आमदनी देना और उनके परिवार के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखना है।

Related Posts

बिजनेस

Is Bank Open Tomorrow: कल शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? बैंक जाने से पहले जान लें पूरा अपडेट

November 19, 2026
बिजनेस

HDFC Bank: HDFC बैंक ने Credit Card से जुड़े नियम बदले, इस दिन से होंगे लागू

November 19, 2026
बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: इन राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, CNG की कीमत में भी 3 रुपए की वृद्धि, जानिए आज का रेट

November 19, 2026
बिजनेस

SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: कल UPI सर्विस रहेगी डाउन, इस टाइम पर भूलकर भी न करें लेन-देन

November 18, 2026
बिजनेस

BSNL: BSNL यूजर्स की मौज, वापस आया 51 रुपए वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

November 18, 2026
बिजनेस

Toll New Rules: हाईवे पर गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर! NHAI का नया सिस्टम शुरू, टोल पार करते ही खुलेगी इंश्योरेंस की पोल

November 18, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Indigo Flight Bomb Threat: IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

Indigo Flight Bomb Threat: IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

July 17, 2026
Karnataka Bus Fire Accident: भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 10 से ज्यादा यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

Karnataka Bus Fire Accident: भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 10 से ज्यादा यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

December 25, 2025

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन

August 24, 2026

CG Bus Fare Hike News: छत्तीसगढ़ में बस किराए में वृद्धि को मिली मंजूरी, जानिए कब से होगा लागू

September 10, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • EPFO: PF खाताधारकों को बड़ी राहत, अब 55 की उम्र से पहले पीएफ खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा
  • Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़
  • Chhattisgarh news today: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन, हीराकुंड एक्सप्रेस भी होगी लेट
  • Is Bank Open Tomorrow: कल शनिवार को बैंक खुले रहेगा या बंद? बैंक जाने से पहले जान लें पूरा अपडेट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In