SBI Alert : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी सूचना है। अगर आप रोजमर्रा के लेनदेन के लिए एसबीआई की यूपीआई (UPI) सेवा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है। बैंक ने जानकारी दी है कि तकनीकी रखरखाव (Scheduled Maintenance) के कारण गुरुवार, 19 नवंबर 2026 की रात एसबीआई की यूपीआई सेवाएं 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
कब से कब तक बंद रहेगी सर्विस?
SBI Alertएसबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपने ग्राहकों को इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक, 19 नवंबर 2026 को देर रात 1:15 बजे से लेकर रात 2:00 बजे (IST) तक यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले पूरा हो जाता है, तो सेवाओं को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा। बैंक ने इस दौरान ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है।
















