Petrol Diesel Price Today अमेरिका-ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद से भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है। दोनों देशों के बीच तनाव के दौरान भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब 7.50 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। सबसे अहम बात ये है कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुए हैं वो भी ऐसे समय में जब आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। तो चलिए जानते हैं देश के किन राज्यों और प्रमुख शहरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल और सीएनजी का रेट?नक्शे देखें
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल महंगा
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 34 पैसे बढ़कर 102.23 और डीजल 35 पैसे बढ़कर 95.71 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। जबकि गुरुग्राम में दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। यहां पेट्रोल 102.97 और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 102.12 और डीजल 12 पैसे बढ़कर 95.56 रुपए प्रति लीटर हो गया।
सीएनजी के दाम में हुई वृद्धि
वहीं, हैदराबाद में CNG की कीमत सबसे ज्यादा 3 रुपए प्रति किलो बढ़ी है। जबकि पेट्रोल 44 पैसे घटकर 115.71 और डीजल 39 पैसे घटकर 103.84 रुपए प्रति लीटर हो गया। दूसरी ओर, यहां CNG 3 रुपए महंगी होकर 115 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई, जो सूची में सबसे अधिक कीमत है। जयपुर में भी पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 47 पैसे सस्ता हुआ। यहां पेट्रोल 112.69 और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है।
मथुरा में भी 2 रुपए महंगा हुआ गैस
CNG की कीमतों में मथुरा में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद नया रेट 104 रुपए हो गया। भरतपुर और देवास में CNG 1 रुपए महंगी होकर 99 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। मेरठ में इसका भाव 96.50 रुपए और सोनीपत में 96 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। फिरोजाबाद में CNG 40 पैसे बढ़कर 99.90 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं, रेवाड़ी में यह 91.59 रुपए और NCR में 86.98 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
इन शहरों में भी बढ़े दाम
Petrol Diesel Price Todayदेश के अन्य शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर के साथ सबसे सस्ते रहे। इसके उलट, तिरुवनंतपुरम में डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा रहा। यहां पेट्रोल का भाव 115.49 रुपए प्रति लीटर है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 और डीजल 100.68, जबकि पटना में पेट्रोल 113.37 और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहे।















