• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, November 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

AC- TV Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को बड़ा का झटका! 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे हो जाएंगे AC, TV, वॉशिंग मशीन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 27, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

AC- TV Price Hike त्योहारी सीजन से पहले देशभर में एयर कंडीशनर (एसी), एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और अन्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स सामान महंगे होने वाले हैं। प्रमुख उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां तांबा, स्टील जैसे कच्चे माल की कीमतों में तेजी को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पादों के दाम 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ाने जा रही हैं। कंपनियों के मुताबिक, तांबा, एल्युमिनियम, स्टील, प्लास्टिक और कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की बढ़ती लागत के साथ-साथ माल ढुलाई का खर्च और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। इस साल ये तीसरा मौका होगा, जब उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां उत्पादों के दाम बढ़ाएंगी।

 

READ ALSO

inflation: अक्टूबर में 6% पर पहुंची थोक महंगाई दर, प्याज-दूध-अंडे की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

Wedding Season Price Hike: शादियों का सीजन शुरू होते ही महंगा हुआ राशन, सरसों तेल 20 तो अरहर दाल 30 रुपये हुई महंगी

Read more Bank Open Today: आज रविवार को खुले रहेंगे बैंक, कल से शुरू होगी 3 दिनों की हड़ताल

8 प्रतिशत तक महंगा होगा एसी

एयर कंडीशनर की कीमतों में जहां 5 से 8 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है, वहीं कुछ कंपनियां वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी के दाम 3-4 प्रतिशत बढ़ाने जा रही हैं। हालांकि, कुछ कंपनियां अभी स्थिति का आकलन कर रही हैं। कई कंपनियों का मानना है कि कीमत बढ़ाने से मांग पर असर पड़ सकता है। वहीं कुछ अन्य की राय है कि कीमत में बढ़ोतरी का असर सीमित रहेगा, क्योंकि डीलर और डिस्ट्रीब्यूटरों के पास पहले ही पुराने दाम का स्टॉक है।

एलजी और बॉश ने 5 प्रतिशत तक बढ़ाए एसी के दाम
ब्लू स्टार, गोदरेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स समेत कई कंपनियां अलग-अलग कैटेगीर में कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। एलजी और बॉश होम कम्फर्ट, जो हिताची ब्रांड के एयर कंडीशनर का कारोबार करती है, ने भी एसी की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। पैनासोनिक अभी कीमत बढ़ाने को लेकर स्थिति का आकलन कर रही है।

इस साल 3 बार कीमतें बढ़ा चुकी हैं कंपनियां

ब्लू स्टार के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. त्यागराजन ने कहा कि बढ़ती कमोडिटी कीमतों के कारण एसी और डीप फ्रीजर की कीमतें पहले ही 5 से 8 प्रतिशत बढ़ाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि तांबा, स्टील और प्लास्टिक समेत कई कच्चे माल के दाम चढ़ गए हैं और कंपनी इस साल अब तक 3 बार कीमतें बढ़ा चुकी है। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के बिजनेस हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कमल नंदी ने कहा कि पिछली कीमत समीक्षा के बाद कमोडिटी की लागत में 8 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अलग-अलग कैटेगरी में 5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पुराने दाम पर खरीदा गया स्टॉक अब करीब एक से डेढ़ महीने तक बाजार में उपलब्ध रह सकता है।

 

एक एसी में इस्तेमाल होता है 3-4 किलो तांबा

हायर इंडिया के अध्यक्ष एन.एस. सतीश ने कहा कि कंपनी 1 अक्टूबर से एयर कंडीशनर की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की वृद्धि करेगी। अन्य उत्पादों, जैसे एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन, की कीमतों में भी 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कच्चे माल की लागत बढ़ती रही, तो दिसंबर और जनवरी में भी कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं। सतीश के मुताबिक, तांबे की कीमत पिछले साल के करीब 8000-9000 डॉलर प्रति टन से बढ़कर लगभग 14,500 डॉलर तक पहुंच गई है। एक एयर कंडीशनर में औसतन 3-4 किलोग्राम तांबे का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसका असर एसी बनाने की लागत पर सीधे पड़ रहा है।

डाइकिन ने 16 सितंबर से ही 10 प्रतिशत तक बढ़ाई एसी की कीमतें

AC- TV Price Hikeडाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कंवलजीत जावा ने बताया कि कंपनी ने 16 सितंबर से ही कीमतों में 8 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। उन्होंने कहा कि तांबे की कीमतों में करीब 25 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और डॉलर मजबूत होने से कंपनियों पर लागत का दबाव और बढ़ गया है। इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार, ओणम से लेकर दशहरा और दिवाली तक का त्योहारी दौर घरेलू कंपनियों की सालाना बिक्री में करीब 30 से 40 प्रतिशत का योगदान देता है। ऐसे में कंपनियों के लिए बढ़ती लागत और त्योहारी मांग के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगी।

 

Related Posts

बिजनेस

inflation: अक्टूबर में 6% पर पहुंची थोक महंगाई दर, प्याज-दूध-अंडे की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

November 12, 2026
बिजनेस

Wedding Season Price Hike: शादियों का सीजन शुरू होते ही महंगा हुआ राशन, सरसों तेल 20 तो अरहर दाल 30 रुपये हुई महंगी

November 12, 2026
बिजनेस

RBI New DMT Rules 2026: बैंक अकाउंट नहीं है तब भी कर पाएंगे 50000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन, जानें नया नियम

November 12, 2026
बिजनेस

Cigarette Price Hike 2026: Gold Flake Super Star हुई महंगी, 10 रुपये बढ़ी कीमत, जाने अब कितने में मिलेगा पैकेट

November 12, 2026
बिजनेस

EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; अब घर बैठे ठीक कर सकते हैं ये गलतियां

November 12, 2026
बिजनेस

Milk price hike: आज से देश में दूध हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

November 12, 2026
Next Post

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

T20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी तैयारी, पहली बार इस स्टेडियम में लगेंगी फ्लडलाइट्स

T20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी तैयारी, पहली बार इस स्टेडियम में लगेंगी फ्लडलाइट्स

November 26, 2025
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

June 12, 2026
SIR in India: चुनाव आयोग ने देशभर में SIR का किया ऐलान; पहले फेज में केरल, असम समेत इन 5 राज्यों में होगा SIR

SIR in India: चुनाव आयोग ने देशभर में SIR का किया ऐलान; पहले फेज में केरल, असम समेत इन 5 राज्यों में होगा SIR

October 26, 2025
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

May 31, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Today Cg News : पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी राहत का माध्यम, दो दिन में सुधरी विजेता नाग की जन्मतिथि
  • Cg News : मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In