Bilaspur news छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रहे एलायंस एयर फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब फ्लाइट की बाएं इंजन में तकनीकी समस्या (Flight Engine Failure) आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बताया जा रहा है शुक्रवार को विमान के बाएं इंजन का आयल प्रेशर कम होने पर 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
क्रू समेत 40 लोग थे सवार
Bilaspur Delhi Flight Emergency Landing मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में क्रू समेत 40 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9I698 (Alliance Air Flight 9I698) ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। विमान करीब 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 12:33 बजे उसने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
फ्लाइट की इंजन में आई समस्या
दिल्ली पहुंचने से पहले मेरठ के आसपास विमान के बाएं इंजन में आयल प्रेशर कम होने की तकनीकी समस्या सामने आई। पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। दोपहर करीब 2:15 बजे विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
एलायंस एयर के प्रवक्ता ने क्या कहा?
Bilaspur news एलायंस एयर के प्रवक्ता के अनुसार विमान ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप एटीआर 72-600 था। आयल प्रेशर कम होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। विमान की तकनीकी जांच की जाएगी।















