• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से निपटने रायपुर जिला प्रशासन अलर्ट

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 28, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Cg News :  रायपुर, 28 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए रायपुर जिले में  एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभावित भारी बारिश, तेज हवाओं एवं अन्य विपरीत मौसम परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। जिले में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से लोगों को चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को तेज हवाओं, भारी बारिश, आकाशीय बिजली एवं जलभराव जैसी परिस्थितियों में आवश्यक सावधानियां बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।

READ ALSO

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027: छत्तीसगढ़ में साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें साल भर की छुट्टियों की लिस्ट…

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से दिवंगत श्रमिक के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, पंचायत, विद्युत एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन एवं अन्य राहत-बचाव दलों को आवश्यक संसाधनों के साथ सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

जिला प्रशासन ने नदी-नालों, तालाबों, निचले इलाकों एवं जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। नगरीय निकायों एवं संबंधित विभागों को नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही कमजोर भवनों, जर्जर संरचनाओं, पेड़ों एवं विद्युत लाइनों से संभावित जोखिम को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान एवं चेतावनियों की नियमित समीक्षा करने तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों और आम नागरिकों तक समय पर जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखते हुए संभावित परिस्थितियों की सतत निगरानी एवं विभागों के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन की अपील, अफवाहों से बचें, सतर्क रहें

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए सतर्कता बरतें। मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करें।

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए आमजन की सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर **0771-2413233** जारी किया गया है। नागरिक किसी भी आवश्यक सहायता अथवा संबंधित जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश में जिला प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रहा है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे पूरी सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि संभावित आपदा की स्थिति में जनजीवन को सुरक्षित रखते हुए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Holiday Calendar 2027: छत्तीसगढ़ में साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें साल भर की छुट्टियों की लिस्ट…

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से दिवंगत श्रमिक के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सरगुजा के 10 गांवों को मिली बारहमासी सड़क की सौगात

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री साय

October 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात

October 28, 2026
Next Post

iQOO: 9000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया गेमिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

CG Weather Today: मानसून ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

CG Weather Today: मानसून ने पकड़ी रफ्तार: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

June 19, 2026

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 2, 2026

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026

अरब सागर से पकड़ी पाकिस्तानी नाव, नौ लोग गिरफ्तार, 280 करोड़ की हेराइन जब्त

April 25, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh Holiday Calendar 2027: छत्तीसगढ़ में साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें साल भर की छुट्टियों की लिस्ट…
  • iQOO: 9000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लॉन्च किया गेमिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से निपटने रायपुर जिला प्रशासन अलर्ट
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से दिवंगत श्रमिक के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In