• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News Raipur: बहनों की खुशहाली, विष्णु सुशासन की रखवाली, महतारी वंदन से आई समृद्धि निराली

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Cg News Raipur:  रायपुर, 27 अगस्त 2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से महिलाओं के घर त्यौहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 में प्रदेश की 67.28 लाख बहनों के खातों में 631 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। त्यौहार से पहले मिली इस आर्थिक सहायता से महिलाएं रक्षाबंधन की तैयारियां उत्साह के साथ कर रही हैं।

READ ALSO

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 51 करोड़ का बोनस देगी सरकार

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम नागपुर निवासी उर्मिला दुबे भी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से बेहद खुश हैं। उर्मिला ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से त्यौहार की तैयारियां करने में उन्हें काफी मदद मिली है। वे इस राशि से राखी, मिठाई और फल सहित जरूरी सामान खरीदेंगी और परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार खुशी और उत्साह के साथ मनाएंगी।

राखी से पहले मिली सौगात, घर में बढ़ी खुशियां
उर्मिला दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। ऐसे पावन अवसर से पहले आर्थिक सहायता मिलना उनके लिए खुशी की बात है। खाते में राशि पहुंचने से उन्हें  त्यौहार  की आवश्यक खरीदारी के लिए सहूलियत मिली है। अब वे अपने भाई के लिए राखी और मिठाई की व्यवस्था के साथ परिवार के साथ त्यौहार मनाने की तैयारी कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि समय से पहले मिलने वाली यह राशि महिलाओं के लिए काफी उपयोगी है। त्यौहार के दौरान होने वाले छोटे-बड़े खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिलती है। इससे महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए हर बार परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

नियमित सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास
उर्मिला ने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ परिवार की जरूरतों में भी सहयोग कर पा रही हैं। उनके अनुसार, योजना की राशि महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ-साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को भी मजबूत करती है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक त्यौहार पर समय से पहले राशि मिलना विशेष खुशी देता है। इससे त्यौहार की तैयारियां बिना अतिरिक्त आर्थिक दबाव के की जा सकती हैं और परिवार के साथ पर्व का आनंद लेने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार
उर्मिला दुबे ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि समय पर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की इस पहल से बहनों के त्यौहार की खुशियां और बढ़ी हैं।
उर्मिला की खुशी यह दर्शाती है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनने के साथ उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत कर रही है। रक्षाबंधन से पहले मिली 31वीं किस्त उनके लिए सरकार की ओर से मिली ऐसी सौगात बनी है, जिसने त्योहार की तैयारियों में सहूलियत के साथ घर-परिवार में खुशियों की मिठास भी बढ़ा दी है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 51 करोड़ का बोनस देगी सरकार

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम, लगातार तीन दिनों तक गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

October 11, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 11, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मंत्रिपरिषद के निर्णय : प्रेस वार्ता : दिनांक : 11 अक्टूबर 2026

October 11, 2026
Next Post

Meta: Facebook, Instagram चलाने की सेट होगी लिमिट; अब दिनभर नई चला पाएंगे बच्चे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

बाप-बेटे ने बीच सड़क में की युवक की हत्या

May 4, 2022
Chhattisgarh news: साय सरकार ने खुद के सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया बड़ा बदलाव, आम जनता से की ये अपील

Chhattisgarh news: साय सरकार ने खुद के सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया बड़ा बदलाव, आम जनता से की ये अपील

May 13, 2026
IPOs in Next Week: IPO की बाहार! अगले हफ्ते चार नए IPO होगा लॉन्च, 15 कंपनियां करेंगी लिस्टिंग

IPOs in Next Week: IPO की बाहार! अगले हफ्ते चार नए IPO होगा लॉन्च, 15 कंपनियां करेंगी लिस्टिंग

December 13, 2025
भारत की लग गई लॉटरी, अमेरिका ने 16 मई तक रूसी तेल से हटाया प्रतिबंध, छूट से सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

भारत की लग गई लॉटरी, अमेरिका ने 16 मई तक रूसी तेल से हटाया प्रतिबंध, छूट से सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

April 18, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 51 करोड़ का बोनस देगी सरकार
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण
  • Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक
  • Gold Price today: त्यौहारों के सीजन में सोने की कीमतों में आई बढ़ी गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें आज का ताजा रेट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In