Chhattisgarh news today दुर्ग जिले के भिलाई के नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के सेकंड फ्लोर पर संचालित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि की सूचना पर रविवार को पुलिस ने औचक जांच की। दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर की गतिविधियों की जांच की।
अंदर मिलीं कई युवतियां
पुलिस के पहुंचने पर स्पा सेंटर के अंदर करीब 7-8 युवतियां मौजूद मिलीं। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सेंटर की गतिविधियों की जांच की। पुलिस के अनुसार मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने सेंटर में मौजूद युवतियों और संचालक के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
बिजली-पानी कनेक्शन भी काटा गया था
बताया जा रहा है कि मॉल प्रबंधन की ओर से स्पा सेंटर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद सेंटर के भीतर लोगों की मौजूदगी मिली। इसको लेकर भी पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई।
read more iOS 27 Today Update: आज से शुरू होगा iOS 27 अपडेट, देखे किन -किन iphones को मिलेगा नया सॉफ्टवेयर
पुलिस ने संचालकों को दी हिदायत
भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्पा सेंटर की जांच के लिए पहुंची थी। मौके पर युवतियां मिलीं, जिसके बाद संचालक और मौजूद युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
Chhattisgarh news today में DSP IUCAW भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह और स्मृति नगर चौकी की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है
















