• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, November 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Vikram1 Launching : भारत का पहला निर्जी ऑर्बिटल Vikram-1 लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 27, 2025
in देश
Vikram1 Launching : भारत का पहला निर्जी ऑर्बिटल Vikram-1 लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के Gen-Z की तारीफ करते हुए कहा कि देश के जेन-जी भारत के स्पेस सेक्टर को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश आगे बढ़ने का मौका देता है, तब युवा पीढ़ी सबसे पहले आगे आती है और देश को प्राथमिकता दोती है। पीएम मोदी ने यह बात हैदराबाद में स्काईरूट एयरोस्पेस के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन के दौरान कही।

 

READ ALSO

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत में 300 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स ने बहुत छोटी जगह से, सीमित साधनों के साथ शुरुआत की लेकिन ऊंचाइयों को छूने का जज्बा उनके पास हमेशा रहा।

किन-किन क्षेत्रों में Gen-Z नाम कमा रहे?

उन्होंने कहा कि इसी सोच ने देश में प्राइवेट स्पेस रेवोल्यूशन की शुरुआत की है। आज युवा इंजीनियर, डिजाइनर, कोडर और वैज्ञानिक प्रोपल्शन, कंपोजिट मटेरियल, रॉकेट स्टेज और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी बना रहे हैं, जो पहले भारतीय स्टार्टअप्स के लिए सोचना भी मुश्किल था।

 

प्रधानमंत्री ने बताया कि स्पेस सेक्टर की तेज तरक्की, भारत में चल रही स्टार्टअप क्रांति का ही हिस्सा है। पिछले 10 सालों में युवा नवाचार करने वाले, खासकर Gen-Z फिनटेक, एग्रीटेक, हेल्थटेक, क्लाइमेटटेक, एजु-टेक और डिफेंस-टेक में नए समाधान बना रहे हैं।

गांव-कस्बों तक स्टार्टअप्स की होड़

उन्होंने कहा कि भारत का Gen-Z अपनी क्रिएटिविटी और पॉजिटिव एटिट्यूड से दुनिया के युवाओं को प्रेरित कर सकते हैं। पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जहां 1.5 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं। उन्होंने कहा कि अब स्टार्टअप्स सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों से भी नई कंपनियां उभर रही हैं।

 

पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से स्काईरूट का नया इन्फिनिटी कैंपस और कंपनी का पहला ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I भी लॉन्च किया। यह आधुनिक कैंपस करीब 2 लाख वर्ग फुट में बना है, जहां एक महीने में एक ऑर्बिटल रॉकेट तैयार करने की क्षमता होगी।

 

क्या है विक्रम-I?

विक्रम-I स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा बनाया गया एक मल्टी-स्टेज लॉन्च व्हीकल है, जिसका नाम भारत के स्पेस प्रोग्राम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। यह कार्बन फाइबर से बना हल्का लेकिन बेहद मजबूत रॉकेट है, जो करीब 300 किलोग्राम पेलोड को लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाने की क्षमता रखता है।

 

इसमें 3D-प्रिंटेड लिक्विड इंजन लगाए गए हैं और इसकी ऊंचाई लगभग सात मंजिला इमारत के बराबर है। स्काईरूट का दावा है कि विक्रम-I को किसी भी लॉन्च साइट से सिर्फ 24 घंटे में असेंबल कर लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह ग्राहकों को तेज और किफायती स्पेस एक्सेस प्रदान करता है।

 

यह उन चुनिंदा रॉकेट्स में से है जो ऑर्बिटल सैटेलाइट्स को तैनात करने की क्षमता रखते हैं। कंपनी इसे इसी साल लॉन्च करने की तैयारी में है और इसके अलग-अलग स्टेज अभी भारत के कई टेस्टिंग सेंटरों में जांच से गुजर रहे हैं।

 

विक्रम-I के फीचर्स

  • मल्टी-स्टेज लॉन्च व्हीकल, स्कायरूट द्वारा विकसित
  • नाम विक्रम साराभाई के सम्मान में रखा गया
  • 300 किलोग्राम तक का पेलोड लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाने की क्षमता
  • पूरी तरह कार्बन-फाइबर स्ट्रक्चर, हल्का और मजबूत
  • 3D-प्रिंटेड लिक्विड इंजन जैसी आधुनिक तकनीक।
  • ऊंचाई लगभग 7-मंजिला इमारत जितनी
  • 24 घंटे में असेंबल होकर लॉन्च होने की क्षमता
  • ऑर्बिटल सैटेलाइट डिप्लॉयमेंट में सक्षम ‘एलाइट’ रॉकेट्स में शामिल
  • लॉन्च से पहले इसके स्टेज कई भारतीय सुविधाओं में टेस्ट हो रहे हैं
  • स्कायरूट को 2018 में पूर्व इसरो वैज्ञानिकों ने स्थापित किया था

स्काईरूट क्यों है खास?

स्काईरूट भारत की अग्रणी निजी स्पेस कंपनी है, जिसे पवन चंदना और भरत ढाका ने शुरू किया था। ये दोनों IIT से पढ़े हैं और ISRO में काम कर चुके हैं। साल 2022 में स्काईरूट ने विक्रम-S लॉन्च कर भारत की पहली प्राइवेट कंपनी बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

Related Posts

देश

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

November 22, 2026
देश

Rajasthan Accident: भीषण सड़क हादसा! खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहें एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

November 22, 2026
देश

Manipur Liquor Tragedy: जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

November 21, 2026
देश

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो के नदी में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 19, 2026
देश

Himachal road accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में कार गिर ने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

November 18, 2026
देश

Latif Bhat Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

November 18, 2026
Next Post
जशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal: कर्क और सिंह समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें किन मामलों में मिलेगा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!

October 2, 2026
IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, जानिए कितना बजे शुरू होगा मैच

IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, जानिए कितना बजे शुरू होगा मैच

July 9, 2026
Aadhaar–PAN Linking: 1 जनवरी से इन लोगों का बंद हो जाएगा PAN Card, नहीं कर पाएंगे ये 5 काम

Aadhaar–PAN Linking: 1 जनवरी से इन लोगों का बंद हो जाएगा PAN Card, नहीं कर पाएंगे ये 5 काम

November 26, 2025

RCB vs RR: आज आरसीबी के सामने राजस्थान की कड़ी चुनौती, जानिए जुड़ी जरूरी बाते

April 5, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bank Holidays December 2026: दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • Raigarh News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
  • Latest Cg News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
  • Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In