• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

LIC 2 new plans: LIC ने लॉन्च किया धमाकेदार पॉलिसी, सुरक्षा और सेविंग का कंबाइंड फायदा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 4, 2025
in देश
LIC 2 new plans: LIC ने लॉन्च किया धमाकेदार पॉलिसी, सुरक्षा और सेविंग का कंबाइंड फायदा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत की बड़ी बीमा कंपनी LIC ने हाल ही में दो नई स्कीमें पेश की हैं. इनमें LIC प्रोटेक्शन प्लस (प्लान 886) और LIC बीमा कवच (प्लान 887) शामिल हैं. दोनों प्लान अलग-अलग जरूरतों को देखते हुए बनाए गए हैं. एक प्लान उन लोगों के लिए है जो इंश्योरेंस के साथ सेविंग्स और निवेश की सुविधा चाहते हैं, जबकि दूसरा प्लान पूरी तरह प्योर लाइफ कवर देता है.

 

READ ALSO

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन

 

LIC का प्रोटेक्शन प्लस – सेविंग्स के साथ लाइफ कवर भी

LIC प्रोटेक्शन प्लस एक नॉन-पार्टिसिपेटिंग, लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जिसमें आपको लाइफ कवर मिलने के साथ-साथ निवेश करने का मौका भी मिलता है. इस प्लान की खासियत यह है कि पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति अपनी पसंद का निवेश फंड चुन सकता है, बेसिक सम एश्योर्ड को अपनी जरूरत के हिसाब से बढ़ा-घटा सकता है और चाहे तो अतिरिक्त टॉप-अप प्रीमियम भी जमा कर सकता है. इतना ही नहीं, पॉलिसी शुरू होने के 5 साल बाद आंशिक निकासी की भी सुविधा मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर पैसे निकालना आसान हो जाता है.

 

 

 

LIC प्रोटेक्शन प्लस के लिए पॉलिसी टर्म

इस प्लान में एंट्री के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल रखी गई है. पॉलिसी टर्म 10, 15, 20 और 25 साल में से चुना जा सकता है और इनके अनुसार प्रीमियम भुगतान की अवधि यानी PPT भी अलग-अलग हो सकती है. प्रीमियम की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, लेकिन यह LIC की अंडरराइटिंग पॉलिसी पर निर्भर करता है.

 

सम एश्योर्ड भी उम्र पर निर्भर करता है, 50 साल से कम उम्र वालों के लिए यह सालाना प्रीमियम का 7 गुना और 50 साल या उससे अधिक उम्र वालों के लिए 5 गुना से शुरू होता है. मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम आपके यूनिट फंड की वैल्यू के बराबर होती है, जिसमें बेस और टॉप-अप दोनों प्रकार के फंड शामिल होते हैं.

 

LIC का बीमा कवच – परिवार को देता है गारंटीड सुरक्षा

LIC का बीमा कवच (प्लान 887) एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान है, यानी इसमें जोखिम कवर पूरी तरह फिक्स और गारंटीड होता है. यह स्कीम उन लोगों के लिए बनाई गई है जो ज्यादा निवेश की झंझट के बिना सिर्फ़ अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं. इस प्लान में पॉलिसीहोल्डर अपनी पसंद से तय कर सकता है कि उसे पूरी अवधि के लिए एक जैसा सम एश्योर्ड चाहिए या समय के साथ बढ़ता हुआ सम एश्योर्ड चाहिए.

 

LIC बीमा कवच का पॉलिसी टर्म

बीमा कवच में न्यूनतम एंट्री उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल है. पॉलिसी की मैच्योरिटी उम्र 100 साल तक जा सकती है, जो इसे लंबी सुरक्षा चाहने वालों के लिए और भी खास बनाती है. इस प्लान में न्यूनतम सम एश्योर्ड ₹2 करोड़ है, जो इसे हाई-कवरेज कैटेगरी में रखता है. प्रीमियम भरने के विकल्प भी काफी लचीले हैं जिसमें सिंगल प्रीमियम, लिमिटेड पेमेंट (5, 10 या 15 साल) और रेगुलर पे का चुनाव किया जा सकता है. पॉलिसी टर्म भी प्रीमियम भुगतान के तरीके पर निर्भर करता है और 10 साल से लेकर 82 साल तक जा सकता है 

Related Posts

देश

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

September 12, 2026
देश

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

September 12, 2026
देश

BRICS: दुनिया में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा’, BRICS में PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

September 11, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादसा; रायपुर से यात्रियों को लेकर निकली बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

September 11, 2026
Next Post
Rashifal For Today : धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का हाल

Rashifal For Today : धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है, जाने बाकि राशियों का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

● 30 टन सरिया के अफरा-तफरी के खेल में षडयंत्रकर्ता वाहन मालिक और ड्रायवर गिरफ्तार…..

April 28, 2022
ग्रेट रिपब्लिक डे सेल iPhone Air सहित सभी स्मार्टफोन्स पर भरी डिस्काउंट।

ग्रेट रिपब्लिक डे सेल iPhone Air सहित सभी स्मार्टफोन्स पर भरी डिस्काउंट।

January 18, 2026
Bullet train: जानिए कब से उठाएंगे भारत के लोग bullet train का आनंद। जल्द ही खत्म होगा इंतजार।

Bullet train: जानिए कब से उठाएंगे भारत के लोग bullet train का आनंद। जल्द ही खत्म होगा इंतजार।

January 2, 2026
10 दिसंबर को दिवाली मनाने की तैयारी कर रही सरकार, जानें क्या है लाल किला समेत बड़े भवनों में दीये जलाने की वजह

10 दिसंबर को दिवाली मनाने की तैयारी कर रही सरकार, जानें क्या है लाल किला समेत बड़े भवनों में दीये जलाने की वजह

December 8, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bank holiday: 14-20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
  • BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन
  • Rashifal: सिंह समेत इन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा और काम में मिलेगी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In