• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, May 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

10 दिसंबर को दिवाली मनाने की तैयारी कर रही सरकार, जानें क्या है लाल किला समेत बड़े भवनों में दीये जलाने की वजह

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 8, 2025
in देश
10 दिसंबर को दिवाली मनाने की तैयारी कर रही सरकार, जानें क्या है लाल किला समेत बड़े भवनों में दीये जलाने की वजह
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

दिल्ली के लाल किले और अन्य सरकारी इमारतों को दीयों से सजाया जा रहा है। इन जगहों पर 10 दिसंबर के दिन फिर से दिवाली मनाने की तैयारी हो रही है। संस्कृति मंत्रालय ने इस संबंध में दिल्ली सरकार से संपर्क किया है। दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ दिल्ली सरकार की इमारतों को भी दीयों और अन्य प्रकाशमय चीजों से रोशन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम लाल किले में आयोजित होगा। लाल किले के आसपास चांदनी चौक इलाके में भी रंगोली सजेगी। आतिशबाजी भी होगी। संस्कृति मंत्रालय ने देश के सभी विश्व धरोहर स्थलों को भी उस शाम दीयों से विशेष रूप से सजाने के निर्देश दिए हैं।

10 दिसंबर को दिवाली क्यों मना रही सरकार

भारत ने मार्च 2024 में दीपावली को विश्व धरोहर में शामिल करने का प्रस्ताव यूनेस्को को सौंपा था। यूनेस्को की इंटरगवर्नमेंटल कमेटी की सालाना बैठक 8 से 13 दिसंबर के बीच लाल किले में हो रही है। इस बैठक में दीपावली को विश्व विरासत का दर्जा हासिल होने की पूरी संभावना है। बैठक में दुनियारभर से आए 54 अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों के प्रस्तावों पर मंथन होगा और चुनिंदा विरासतों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया जाएगा। भारत से केवल दीपावली को लेकर प्रस्ताव दिया गया है। यह एजेंडे में 24वें नंबर पर है और इस पर 9-10 दिसंबर को विचार होने की संभावना है। इस पर मुहर लगना भी तय माना जा रहा है। ऐसा होने पर 10 दिसंबर को लाल किले को दीपों से रोशन किया जाएगा।

READ ALSO

Ban on Pan Masala: अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, इस राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या होगा असर?

West Bengal CM Announcement: पश्चिम बंगाल में नए CM के नाम आज होगा ऐलान, अमित शाह की मौजूदगी में तय होगा नाम

दो साल में एक बार होती है बैठक

यूनेस्को की यह बैठक हर दो साल में एक बार होती है। अगली बैठक 2027 में होगी। इसके लिए भारत ने अभी से छठ त्योहार का प्रस्ताव भेज दिया है। दिवाली को विश्व धरोहर में शामिल किए जाने के पक्ष में तर्क देते हुए भारत की तरफ से कहा गया है कि यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। इसमें घर, ऑफिर, बाजार और सड़कें अच्छी तरह से साफ की जाती हैं। दिवाली मनाने के लिए दूर-दूर से लोग अपने पैतृक घर आते हैं और सभी पीढ़ियों के सदस्य साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं। यूनेस्को अब तक भारत की 15 विरासतों को पांच श्रेणियों में विश्व धरोहर का दर्जा दे चुका है।

पहली बार यूनेस्को पैनल की मेजबानी कर रहा भारत

यह पहली बार है, जब भारत यूनेस्को पैनल के किसी सत्र की मेजबानी कर रहा है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूनेस्को के महानिदेशक खालिद अल-एनानी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और यूनेस्को में भारत के राजदूत एवं स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा शामिल हुए। यूनेस्को के मुताबिक, इस सत्र में यूनेस्को की आईसीएच सूचियों में शामिल किए जाने के लिए सदस्य देशों की ओर से पेश नामांकनों की जांच की जाएगी, मौजूदा तत्वों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Related Posts

Ban on Pan Masala: अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, इस राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या होगा असर?
देश

Ban on Pan Masala: अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, इस राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या होगा असर?

May 8, 2026
West Bengal Election Result: बंगाल में BJP के जीत के बाद किसे बनाएगी CM? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट
देश

West Bengal CM Announcement: पश्चिम बंगाल में नए CM के नाम आज होगा ऐलान, अमित शाह की मौजूदगी में तय होगा नाम

May 8, 2026
Stock Market Today: लाला निशान के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 213 अंक गिरा Sensex
देश

Stock Market Today: लाला निशान के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 213 अंक गिरा Sensex

May 8, 2026
Vat Purnima 2026 Date: जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त
देश

Vat Purnima 2026 Date: जानिए कब है वट सावित्री पूजा? नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

May 8, 2026
Public Wi-Fi: मुफ्त इंटरनेट का महाप्लान! TRAI ला रहा है नया सिस्टम, देशभर में पब्लिक Wi-Fi के लिए एक पासवर्ड का प्रस्ताव
देश

Public Wi-Fi: मुफ्त इंटरनेट का महाप्लान! TRAI ला रहा है नया सिस्टम, देशभर में पब्लिक Wi-Fi के लिए एक पासवर्ड का प्रस्ताव

May 7, 2026
Crude Oil Price: $100 से नीचे आया क्रूड ऑयल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम?
देश

Crude Oil Price: $100 से नीचे आया क्रूड ऑयल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम?

May 7, 2026
Next Post
Neemuch Train Engines Collide: बड़ा रेल हादसा टला, रेल इंजन में जोरदार भिड़ंत से 4 रेल कर्मचारी घायल..

Neemuch Train Engines Collide: बड़ा रेल हादसा टला, रेल इंजन में जोरदार भिड़ंत से 4 रेल कर्मचारी घायल..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर में पेट्रोल के दाम आज 111.47

April 6, 2022
Tulsi Vivah 2025: 2 या 3 नवंबर जानिए कब है तुलसी विवाह; यहां जानें सही तिथि, पूजा विधि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Tulsi Vivah 2025: 2 या 3 नवंबर जानिए कब है तुलसी विवाह; यहां जानें सही तिथि, पूजा विधि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व

October 30, 2025
Vehicle Fitness Test: आम आदमी को बड़ा झटका; सरकार ने गाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट की फीस 10 गुना तक बढ़ाई..

Vehicle Fitness Test: आम आदमी को बड़ा झटका; सरकार ने गाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट की फीस 10 गुना तक बढ़ाई..

November 19, 2025
Chhattisgarh Govt Latest news: छत्तीसगढ़ में अब सभी निकायों में होगा ऑनलाइन टैक्स का भुगतान… राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार) CG Property Guideline: छत्तीसगढ़ में नई भूमि गाइडलाइन दरें लागू, ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 105%–109% की हुई वृद्धि

December 11, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Ban on Pan Masala: अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला, इस राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध, जानें क्या होगा असर?
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, 40-50Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
  • West Bengal CM Announcement: पश्चिम बंगाल में नए CM के नाम आज होगा ऐलान, अमित शाह की मौजूदगी में तय होगा नाम
  • Stock Market Today: लाला निशान के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 213 अंक गिरा Sensex

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In