• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: जूटमिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटे में किया झपटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 25, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: जूटमिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटे में किया झपटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 25 दिसंबर* । जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 दिसंबर की शाम गढ़उमरिया पेट्रोल पंप के पास हुई ₹2 लाख 40 हजार की नगदी झपटमारी के मामले में जूटमिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर झपटमारी की पूरी साजिश का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को झपटमारी से प्राप्त रकम और घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

READ ALSO

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

 

पीड़ित जशमन लकड़ा पिता संतराम लकड़ा उम्र 42 वर्ष, निवासी चिराईखार थाना लैलूंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित प्यारेलाल कुर्रे से एक पुराना पिकअप वाहन ₹2,40,000 में खरीदने का सौदा कर रायगढ़ आया था। 22 दिसंबर को प्यारेलाल के कहने पर वह नगद रकम बैग में लेकर अपने बेटे और भाई के साथ गढ़उमरिया पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां पहले से योजना के तहत मौजूद आरोपियों ने बलपूर्वक बैग छीन लिया और आर्टिका कार से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में थाना जूटमिल व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी करते हुए सक्ती जिले में दबिश दी और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी प्यारेलाल कुर्रे ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों किशन जांगड़े और संतोष महतो के साथ मिलकर झपटमारी की योजना बनाई थी। झपटमारी से प्राप्त रकम में से ₹25,000 खर्च करना तथा शेष राशि आपस में बांटना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,02,000 नगद और घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक CG-13-BG-4568 को जप्त किया है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 443/2025 धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, रामनाथ बनर्जी, वीरेंद्र भगत, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुज्जर, आरक्षक प्रशांत पण्डा एवं पुष्पेंद्र जाटवर की सराहनीय भूमिका रही।।

Related Posts

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्ती, चार भारी वाहनों पर कार्रवाई

March 12, 2026
Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत
रायगढ़

Raigarh News : उड़ती फ्लाईऐश से परेशान गांव TRN एनर्जी किसानों के लिए वरदान नहीं, बन गया बड़ी मुसीबत

March 12, 2026
Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर

March 11, 2026
Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार

March 11, 2026
Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला की आत्महत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

March 10, 2026
गुटखा केस बना वसूली का हथियार टपरी संचालक से 20 हजार ऐंठने का आरोप, सिटी कोतवाली का प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत हुए सस्पेंड
रायगढ़

गुटखा केस बना वसूली का हथियार टपरी संचालक से 20 हजार ऐंठने का आरोप, सिटी कोतवाली का प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत हुए सस्पेंड

January 23, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 115 शहरों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री श्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट

छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री श्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट

January 13, 2026

रायपुर : कृषि अनुसंधान में बाजार की आवश्यकताओं एवं किसानों की मांग को प्राथमिकता दें: डॉ. चंदेल

June 22, 2022
बिजनेस Bank Holidays in January 2026: क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

बिजनेस Bank Holidays in January 2026: क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

December 28, 2025

14 मई 2022 राशिफल: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है

May 14, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
  • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In