वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेल जाएगा. ये मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेल जाएगा, आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप करके आ रही है, दूसरी ओर दिल्ली ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से रौंद खिताबी भिड़ंत में प्रवेश पाया था.
कितने बजे से होगा मैच
भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
आरसीबी दूसरी बार फाइनल में
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक हर बार WPL का फाइनल खेला है, लेकिन कभी उसे ट्रॉफी नसीब नहीं हुई है. वहीं आरसीबी इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है.
किसने कितनी बार जीत WPL का खिताब?
- WPL 2023 – मुंबई इंडियंस
- WPL 2024 – रॉयल चैलेंजर्स
- WPL 2026 – मुंबई इंडियंस
दिल्ली सबसे बदकिस्मत टीम
दिल्ली कैपिटल्स अब तक वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे बदकिस्मत टीम साबित हुई है. 2023 में उसे मुंबई इंडियंस, 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और 2025 में उसे एक बार फिर MI के हाथों फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी. WPL 2026 में जेमिमा रोड्रीग्स की कप्तानी में दिल्ली ने फाइनल तक का सफर तय किया है.
दिल्ली को अपनी किस्मत बदलनी है तो नंदिनी शर्मा, श्री चरणी को चलना होगा. ये दोनों अब तक क्रमशः 16 और 14 विकेट चटका चुकी हैं. वहीं बल्लेबाजी में लिजेल ली और लॉरा वुल्वार्ट से उम्मीद होगी. ये दोनों पूरे सीजन में DC की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनी रही हैं.













