• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, September 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Govardhan Puja: आज है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 22, 2025
in देश
Govardhan Puja: आज है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

गोवर्धन पूजा का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 21 अक्टूबर की शाम 05:54 से शुरू होकर 22 अक्टूबर की रात 08:16 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से गोवर्धन पूजा का त्योहार 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाया जाएगा।

 

READ ALSO

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

Nagaland news: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, एक्शन में पुलिस, IMFL की 470 बोतलें जब्त

गोवर्धन पूजा विधि और मुहूर्

गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट पूजा का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त अपने घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की मूर्ति बनाकर उसे फूलों से सजाते हैं। फिर भगवान को कई तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। आमतौर पर भगवान गोवर्धन को लेटे हुए पुरुष के रूप में बनाया जाता है और उनकी नाभि के स्थान पर मिट्टी का दीपक रखा जाता है। पूजा करते समय इस दीपक में दूध, दही, शहद, गंगाजल, बताशे आदि डाले जाते हैं। बाद में इन्हें प्रसाद रूप में सभी में बांट दिया जाता है। जानिए इस साल गोवर्धन पूजा कब है और इसकी पूजा विधि क्या है।

 

 

 

गोवर्धन पूजा 21 या 22 अक्टूबर?

बता दें गोवर्धन पूजा इस साल 22 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी क्योंकि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 को सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी। इसलिए उसी दिन ये त्योहार मनाना ज्यादा सही रहेगा।

 

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त 2025 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2025 की सुबह 06:30 से 08:47 बजे तक रहेगा। वहीं गोवर्धन पूजा का शाम का समय दोपहर 03:36 से शाम 05:52 बजे तक रहेगा।

 

गोवर्धन पूजा विधि 

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

यदि आपके घर में गाय या फिर बछड़ा है, तो उन्हें रंगों और मोरपंख से सजाएं और उनके सींग पर तेल या गेरू लगाएं।

शुभ मुहूर्त में गोवर्धन भगवान की आकृति बनाएं।

साथ में मवेशियों और गाय, बछड़े की भी आकृति बनाएं।

पर्वत और आकृतियों को अपमार्ग (चिरचिटा) से सजाएं।

 

 

 

फिर विधि-विधान गोवर्धन की पूजा करें।

गोवर्धन भगवान की नाभि वाली जगह पर एक मिट्टी का दीपक रखा जाता है। फिर इस दीपक में दही, गंगा जल, शहद, बताशे, दूध आदि चीजें डालें और पूजा के बाद इसे प्रसाद रूप में सभी लोगों में बांट दें।

परिक्रमा के समय हाथ में कलश लेकर जल की धारा डालते हुए सात बार परिक्रमा करें।

ध्यान रहे कि ये परिक्रमा जौ के बीज बिखेरते हुए पूरी करनी है।

इस दिन भगवान कृष्ण की भी पूजा होती है। इसके लिए भगवान की प्रतिमा को दूध, दही और गंगाजल से स्नान कराएं।

पुष्प, कुमकुम-हल्दी, चन्दन और अक्षत चढ़ाएं।

षोडशोपचार पूजन करें और अंत में आरती करके पूजन संपन्न करें।

गोवर्धन पूजा 2025 के लिए मंत्र (Govardhan Puja Mantra)

“ॐ गोवर्धनाय नमः”

ऊं श्रीकृष्णाय गोवर्धनाय नमः

Related Posts

देश

Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

September 26, 2026
देश

Nagaland news: जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत, एक्शन में पुलिस, IMFL की 470 बोतलें जब्त

September 26, 2026
देश

Plane Crash: सैन्य विमान क्रैश, दो लेफ्टिनेंट जनरल समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत

September 26, 2026
देश

manipur Violence: मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, केंद्र सरकार ने 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित किया गया

September 25, 2026
देश

CJP October Protest: CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को अल्टीमेटम, इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन

September 25, 2026
अन्य खबर

Nepal Plane Incident: बड़ा विमान हादसा टला; लैंडिंग के समय अचानक निकला प्लेन का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

September 25, 2026
Next Post
Petrol – Diesel Price Update: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में आज कीमतें घटी हैं या बढ़ी हैं? यहां चेक करें लिस्ट.

Petrol – Diesel Price Update: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में आज कीमतें घटी हैं या बढ़ी हैं? यहां चेक करें लिस्ट.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

IND vs NZ: जानिए कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला, एक Click में यहां पढ़ें सभी डिटेल्स

IND vs NZ: जानिए कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला, एक Click में यहां पढ़ें सभी डिटेल्स

March 7, 2026
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे पहला ODI?

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे पहला ODI?

October 19, 2025
IPL 2027 : IPL 2027 को लेकर BCCI ने बताया प्लान, मार्च में हो सकता है आगाज

IPL 2027 : IPL 2027 को लेकर BCCI ने बताया प्लान, मार्च में हो सकता है आगाज

June 18, 2026

रायगढ़ के सिविल कान्ट्रेक्टर से 14 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड पर

February 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार
  • Asian Games: Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने भी निभाई थी अहम भूमिका…
  • Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित
  • October 2026 Festivals: नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ कब है? देखिए अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In