• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 4, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

4 अप्रैल, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया है, उसका साथी शिव नागवंशी फरार है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद 21 मोटरसाइकिलों की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

Raigarh News : महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या, कोतरारोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या खुलासा

🔹 *कैसे सामने आया बाइक चोरी गिरोह* –

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पुराने चोरों और बाइक चोरी करने वालों पर विशेष निगाह रखने निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में साइबर सेल को क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर संगठित रूप से बाइक चोरी करने वालों पर निगरानी रखने कहा गया था।

इसी दौरान सूचना मिली कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड निवासी सुखदेव चौहान और किलकिला निवासी शिव नागवंशी मिलकर पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ और ओड़िशा के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच रहे हैं। सूचना पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक और थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

🔹 *पूछताछ में सामने आए चोरी के कई मामले* –

संयुक्त टीम ने ग्राम धौराडांड निवासी सुखदेव चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी शिव नागवंशी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना और उन्हें बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसने जुलाई 2025 में थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के सराईपाली बाजार से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और अगस्त 2025 में तुमीडीह बाजार से एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अलावा मार्च 2026 में थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोरिया से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। इन मामलों में थाना पूंजीपथरा (अपराध क्रमांक 56/25 और 178/25) और थाना धरमजयगढ़ में पूर्व से अपराध (अपराध क्रमांक 81/26) दर्ज हैं।

🔹 *9 खरीदार गिरफ्तार, 21 बाइक बरामद* –

आरोपी सुखदेव चौहान ने बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैंकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेची थीं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं आरोपी सुखदेव चौहान द्वारा अपने बाड़ी में छिपाकर रखी गई 7 अन्य मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।

पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है। आरोपियों द्वारा संगठित रूप से बाइक चोरी करना स्वीकार किए जाने पर प्रकरण में धारा 112(1) बीएनएस जोड़ी गई है। वहीं चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपियों के विरुद्ध धारा 317(2),317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

🔹 *बाइक चोरी का तरीका* –

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और गाड़ियों की मरम्मत का काम भी जानते हैं। इसी वजह से वे पेचकस और अन्य सामान्य औजारों की मदद से आसानी से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वे मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते और बाद में सस्ते दामों में बेच देते थे।

🔹 *इन मामलों का हुआ खुलासा* –

आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना पूंजीपथरा के दो और थाना धरमजयगढ़ के एक बाइक चोरी के मामले का खुलासा हुआ है, विवरण 1-महुआ चौक पूंजीपथरा 1बाइक NS पल्सर 200,
2- सराईपाली बाजार पूंजीपथरा 1बाइक पैसन प्रो,
3-धरमजयगढ़ बस स्टैंड 2 बाइक
4-कोतबा अटल चौक 1 बाइक,
5-सरगीपाली ओड़िसा 5 बाइक,
6-उज्जलपुर ओड़िसा 4 बाइक,
7-लेफरीपारा ओड़िसा 7 बाइक

🔹 *कार्रवाई में शामिल टीम* –

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर सेल श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान थाना पूंजीपथरा के प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, राधेश्याम कमल, आरक्षक विनय तिवारी एवं थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक नंदु पैंकरा, राजू तिग्गा, चमर साय भगत, जितेंद्र कुर्रे हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* –

*“संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी करने वालों के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”*

🔹 *गिरफ्तार आरोपी* –
1. सुखदेव चौहान पिता भादेराम उम्र 32 निवासी ग्राम धौराडांड, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
2. कार्तिक राम डूंगडूंग ग्राम धौराडांड,
3. रामकुमार वैष्णव, ग्राम जमुना
4. केशव यादव ग्राम धौराडांड,
5. भोजराम पैंकरा, ग्राम नावागांव
6. जगदीश पैंकरा, ग्राम किलकिला
7. शिवचरण चौहान, ग्राम लोहडापानी
8. सुखचरण चौहान, ग्राम लोहडापानी
9. अमित कुमार नागवंशी, ग्राम लोहडापानी
10. शिवप्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुकडेगा

🔹 *फरार आरोपी* –

1. शिव नागवंशी निवासी किलकिला

🔹 *बरामद संपत्ति* –

1. चोरी की 21 नग मोटरसाइकिल
2. बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये
3. चोरी में प्रयुक्त और बिक्री से संबंधित अन्य दस्तावेज एवं साक्ष्य सामग्री
*आरोपियों से बरामद बाइक की सूची पृथक से उपलब्ध कराई जाती है*

Related Posts

Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

April 8, 2026
Raigarh News : महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या, कोतरारोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या खुलासा
रायगढ़

Raigarh News : महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या, कोतरारोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या खुलासा

April 8, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार — अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार — अलग-अलग कार्रवाई में 9 आरोपी पकड़े गए

April 7, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार — एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस का फरार आरोपियों पर बड़ा प्रहार — एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

April 7, 2026
Raigarh News : 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

April 6, 2026
Raigarh News : कोतरारोड पुलिस की त्वरित कार्रवाई — महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रायगढ़

Raigarh News : कोतरारोड पुलिस की त्वरित कार्रवाई — महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

April 6, 2026
Next Post
बिजनेस Share Market Next Week: अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? क्या जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

बिजनेस Share Market Next Week: अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? क्या जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में धोखाधड़ी कर हुए शामिल

March 29, 2022

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। ठंड का होगा प्रकोप। इस दिन से बढ़ेगी और भी ठंड.

दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। ठंड का होगा प्रकोप। इस दिन से बढ़ेगी और भी ठंड.

January 2, 2026
Indigo Flight Emergency Landing: विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

Indigo Flight Emergency Landing: विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

March 28, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : ऑपरेशन “तलाश” में महिला थाना की बड़ी कार्रवाई—सरेराह युवती से छेड़खानी मामले में 4 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
  • Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, उम्मीदवार अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
  • RBI MPC Meeting: आपकी EMI घटेगी या फिर लगेगा महंगाई का झटका? RBI आज करेगा बड़ा फैसला
  • Raigarh News : महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या, कोतरारोड़ पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या खुलासा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In